फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Fire broke out in junk shop in Pathankot

Pathankot: पठानकोट में कबाड़ की दुकान में लगी आग, तीन दुकानों का हुआ नुकसान

Sat, 16 Nov 2024 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Nov 2024 11:54 AM IST
सार

दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। दुकान में रखे थीनर से भरे ड्रम के फटने और दुकान के पास से गुजरती बिजली की तारों से शार्ट सर्किट के कारण आग लगना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Fire broke out in junk shop in Pathankot
पठानकोट में कबाड़ की दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट में डलहौजी रोड स्थित एक कबाड़ की दुकान में शनिवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दो दुकानों को भी चपेट में ले लिया, जिससे कुल तीन दुकानों का आग से नुकसान हो गया है। घटना का पता चलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। दुकान में रखे थीनर से भरे ड्रम के फटने और दुकान के पास से गुजरती बिजली की तारों से शार्ट सर्किट के कारण आग लगना बताया जा रहा है। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed