{"_id":"63e606730f22dfad86056129","slug":"fire-broke-out-in-home-at-abohar-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar: शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान, अबोहर में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar: शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान, अबोहर में हादसा
Fri, 10 Feb 2023 02:25 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 Feb 2023 02:25 PM IST
सार
मांगा भटूरे वाले पुत्र तेलू राम ने बताया कि उसके छोटे भाई प्रदीप की शादी कुछ समय पहले ही हुई है और मकान की पहली मंजिल पर रहता है। उसी कमरे में उसका शादी का सामान भी रखा हुआ था। इसके अलावा घर के सामने ही एक अन्य मकान में निर्माण कार्य चल रहा है तो वहां के कपड़े आदि भी हमारे मकान के ऊपर वाले कमरे में रखे हुए थे।
विज्ञापन
आग से जला सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
अबोहर के इंदिरा नगर की गली नंबर 3 स्थित एक घर की ऊपरी मंजिल में गुरुवार शाम अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
मांगा भटूरे वाले पुत्र तेलू राम ने बताया कि उसके छोटे भाई प्रदीप की शादी कुछ समय पहले ही हुई है और मकान की पहली मंजिल पर रहता है। उसी कमरे में उसका शादी का सामान भी रखा हुआ था। इसके अलावा घर के सामने ही एक अन्य मकान में निर्माण कार्य चल रहा है तो वहां के कपड़े आदि भी हमारे मकान के ऊपर वाले कमरे में रखे हुए थे। उसने बताया कि गुरुवार शाम को अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण कमरे में आग लग गई। जब तक उन्हें घटना का पता चला तब तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। इससे कमरे में रखी 2 एलईडी, वाशिंग मशीन, कूलर सहित अन्य कीमती घरेलू सामान जलकर खाक हो गया, जिससे उसका करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना का पता चलते ही वार्ड पार्षद सोनू अरोड़ा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि वे प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलवाने की सिफारिश करेंगे।