फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Fire broke out in five shops in Kapurthala Mandi

Kapurthala: कपूरथला मंडी में पांच दुकानों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Thu, 02 Nov 2023 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 12:31 PM IST
सार

बुधवार देर रात लगभग ढाई बजे कपूरथला की पुरानी सब्जी मंडी की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।  

विज्ञापन
Fire broke out in five shops in Kapurthala Mandi
कपूरथला मंडी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कपूरथला की पुरानी सब्जी मंडी में बुधवार आधी रात को पांच दुकानों में भीषण आग लग गई। घटना रात लगभग ढाई बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर अफसर हरप्रीत सिंह की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।   
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में भीषण हादसा: ट्रक और तेल कैंटर के बीच पिसी कार, एक बच्चे समेत छह की मौके पर मौत
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात लगभग ढाई बजे पुरानी सब्जी मंडी की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




चौकीदार की सूचना के बाद पीसीआर टीम, दमकल विभाग और दुकानों के मालिक मौके पर पहुंचे। तब जक आग में पांच दुकानें जल कर राख हो चुकी थीं। इनमें सब्जियां, घरेलू सामान, किराना, आइसक्रीम और चप्पलें आदि रखी हुई थी। मंडी के चौकीदार रमेश ने मंडी के आसपास रहने वाले लोगों को सूचित किया जिन्होंने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की और फिर फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया। इसके बाद क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद करवा कर फायर ब्रिगेड की टीम और दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर अफसर हरप्रीत सिंह ने बताया कि चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एक सिलिंडर भी बरामद हुआ है। सूत्रों के अनुसार, आग लगने के दौरान कुछ धमाके की आवाजें भी सुनाई दी थीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed