फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   FIR against Congress candidate Parminder Singh and BJP candidate Rana Gurmit Sodhi from Firozpur for Violation of election code of conduct

चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन: फिरोजपुर के कांग्रेस प्रत्याशी परमिंदर सिंह और भाजपा उम्मीदवार राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पर मामला दर्ज

Mon, 21 Feb 2022 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 04:41 PM IST
सार

फिरोजपुर थाना कैंट पुलिस ने वोटरों को कई प्रकार का लालच देने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह लोग चुंगी नंबर-सात के पास बने पोलिंग बूथ के बाहर खड़े होकर वोटरों को लुभाने का काम कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया।

विज्ञापन
FIR against Congress candidate Parminder Singh and BJP candidate Rana Gurmit Sodhi from Firozpur for Violation of election code of conduct
code of conduct

विस्तार

फिरोजपुर पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में फिरोजपुर शहरी विधानसभा हलके के कांग्रेस प्रत्याशी परमिंदर सिंह और भाजपा उम्मीदवार राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


थाना कैंट पुलिस के मुताबिक कांग्रेसी प्रत्याशी परमिंदर और भाजपा उम्मीदवार राणा सोढ़ी अपनी जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ पोलिंग बूथ में घुस गए। ऐसा करने पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। थाना कैंट पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अतिरिक्त चुनाव प्रचार बंद होने और गांव अटारी में भाजपा प्रत्याशी राणा सोढ़ी रात के समय चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस कारण जिला चुनाव अधिकारी की शिकायत पर थाना आरिफके पुलिस ने राणा सोढ़ी और कार्यकर्ता तरसेम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

वोटरों को विभिन्न प्रकार का लालच देने के आरोप में छह पर मामला दर्ज

फिरोजपुर थाना कैंट पुलिस ने वोटरों को कई प्रकार का लालच देने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह लोग चुंगी नंबर-सात के पास बने पोलिंग बूथ के बाहर खड़े होकर वोटरों को लुभाने का काम कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई सुखदीप सिंह के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि छावनी की चुंगी नंबर-सात के पास बने पोलिंग बूथ के बाहर तीन कारों में कुछेक लोग बैठे हैं, जो वोटरों को विभिन्न प्रकार का लालच देने में जुटे हैं। जिससे वह अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट डलवा सके। पुलिस ने बताई जगह पर दबिश देकर आरोपी लवप्रीत सिंह, नवजोत सिंह और सुच्चा सिंह वासी दुलचीके और सुखवीर सिंह वासी गांव सोढ़े वाला को काबू किया। इसी तरह एएसआई बलजिंदर सिंह ने वहीं पर आरोपी सचिन कुमार वासी ग्वाल मंडी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पोलिंग एजेंट पर गोली दागने के आरोप में कांग्रेस सरपंच समेत बीस पर मामला दर्ज

फिरोजपुर में थाना मल्लांवाला पुलिस ने जीरा विधानसभा हलके के गांव मल्लू वालिया के स्कूल में बने पोलिंग बूथ परिसर में घुसकर पोलिंग एजेंट पर गोली दागने के आरोप में कांग्रेस सरपंच समेत बीस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

पीड़ित कारज सिंह वासी मल्लू वालिया ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह आजाद प्रत्याशी कुलबीर सिंह का पोलिंग एजेंट है। मतदान वाले दिन दोपहर 12:40 बजे आरोपी कुलदीप सिंह और उसके साथी बंदूक, तलवारें व लाठियां से लैस होकर सुखचैन सिंह के घर एकत्र हुए। यहां पर योजना बनाकर सभी स्कूल की दीवार फांदकर स्कूल परिसर में दाखिल हुए। पोलिंग बूथ स्कूल में बना था, जहां लोग मतदान कर रहे थे। कारज ने वहां ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड से कहा कि इन्हें स्कूल से बाहर निकालो। उसी समय आरोपी कमलजीत सिंह ने बंदूक से उस पर गोली दाग दी, जो स्कूल के गेट के पीछे छिप गया और बचाव हो गया। गोली चलते ही वहां पर भगदड़ मच गई। 

कारज ने बताया कि कुलदीप सिंह कांग्रेस का मौजूदा सरपंच है और ये जबरन कांग्रेस को वोट डालने के लिए हथियारों संग पोलिंग बूथ परिसर में दाखिल हुआ था। इस मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई दर्शन सिंह के मुताबिक कारज सिंह के बयान पर आरोपी कुलदीप सिंह, धीरज सिंह, रोहित पठान, विशाल सिंह, कमलजीत सिंह, अर्शदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, दरबारा सिंह, सर्बजीत सिंह, सुखदेव सिंह, सूरज सिंह समेत बीस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

पटियाला: पूर्व अकाली सरपंच समेत 14 के खिलाफ केस दर्ज
थाना अर्बन एस्टेट के गांव साहिब नगर थेड़ी के कांग्रेस पंच राम कुमार, उसके पिता हाकम चंद व भाई विक्की कुमार पर रविवार को हथियारों से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने गांव के पूर्व अकाली सरपंच समेत छह लोगों को नामजद कर आठ अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश, लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों में बोनी, सीटा, शेरू, गाटू, पूर्व अकाली सरपंच जगदीश सिंह, कर्म सिंह नंबरदार सभी निवासी गांव साहिब नगर थेड़ी और करीब आठ अज्ञात लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed