फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Female drug smuggler from Amritsar arrested with 4.5 kg heroin

Punjab : पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाता था दामाद, सास आगे करती थी सप्लाई, पुलिस ने महिला तस्कर को दबोचा

Tue, 17 Sep 2024 03:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Sep 2024 03:47 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के लिंक पाकिस्तानी ड्रग स्मगलर्स के साथ थे, जहां से वह नशे की खेप मंगवाती थी।  

विज्ञापन
Female drug smuggler from Amritsar arrested with 4.5 kg heroin
पुलिस हिरासत में महिला नशा तस्कर। - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

अपने दामाद के साथ मिलकर हेरोइन की तस्करी का धंधा करने वाली महिला को थाना छेहरटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम कंवलजीत कौर उर्फ मासी है और हरगोबिंदपुरा की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी महिला से चार किलो, 580 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। वहीं, आरोपी महिला का दामाद फिलहाल फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपी महिला का दामाद जुगराज सिंह हेरोइन का तस्कर है और उसके पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ संबंध हैं। आरोपी जुगराज हेरोइन की खेप पाकिस्तान से मंगवाता है। इसके बाद उसकी सास कंवलजीत सिंह छेहरटा सहित आसपास के इलाकों में हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को बेचती है और इसके बदले में उनसे मोटी रकम भी वसूलती है।
विज्ञापन




इतना ही नहीं उक्त आरोपी महिला सारी सप्लाई अपने घर से ही कर रही थी। इसके बारे में सूचना मिली तो तुरंत थाना छेहरटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार किलो 580 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद की गई। फिलहाल पूछताछ जारी है ताकि इसके अन्य साथियों को भी पकड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियारों की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
हथियारों की तस्करी करने के आरोप में थाना कंटोनमेंट पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम विशाल कुमार, नरेश कुमार और गुरप्रीत सिंह निवासी गांव थांदे है। इन आरोपियों से पुलिस ने दो पिस्तौल, सात कारतूस और कार बरामद की है। पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी हथियारों की तस्करी करते हैं और ग्वालमंडी इलाके में डिलीवरी देने के लिए आ रहे हैं। 

इसी के तहत डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर और एडीसीपी अभिमन्यु राणा की अगुवाई में टीम गठित कर ट्रैप लगाया गया। तीनों आरोपी कार में सवार होकर आ रहे थे। पहले से मौजूद पुलिस टीम ने कार को घेर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर ही चेकिंग के दौरान कार से दो पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए गए। सीपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि नरेश कुमार के खिलाफ थाना घरिंडा में हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज है। फिलहाल तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed