{"_id":"b5fa4f05d533a8425588a69098713deb","slug":"father-s-charged-my-child-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने लगाया बच्चे को बदलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने लगाया बच्चे को बदलने का आरोप
अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 21 Sep 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह सरकारी अस्पताल में एक पिता ने अस्पताल प्रशासन पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया है।
बच्चे के पिता धनराज निवासी गांव भपत्यारी जिला सुपोल बिहार का कहना है कि उसकी आंखों के सामने ही एक नर्स बच्ची आपरेशन थिएटर में लेकर गई थी और उसी समय बच्चा वापस लेकर बाहर निकल गई। इसके बाद नर्स ने उसे एक बच्ची सौंपी थी। बच्ची के पिता ने डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की है। डा. केएस बावा का कहना है कि अस्पताल के पास कोई शिकायत नहीं है लेकिन उन्हें पता चला है कि पुलिस के पास एक व्यक्ति ने अस्पताल के खिलाफ शिकायत दी है।
धनराज ने बताया कि उसकी पत्नी पिंकी देवी 17 सितंबर को अस्पताल में चेकअप के लिए आई थी। उस दौरान गाइनी डाक्टर ने टेस्ट तथा स्कैनिंग करवाने को कहा। इसके बाद उन्हें वीरवार को फिर बुलाया। महिला विशेषज्ञ डाक्टर ने उससे एक पेज पर हस्ताक्षर भी करवाए कि वह अपनी मर्जी से घर जा रहा है। उसने आशंका जाहिर की है कि जब उसकी बीवी की स्कैनिंग करवाई गई तो उस समय डाक्टर ने बच्चे का सेक्स जाना था।
जब वह वीरवार को पत्नी के साथ अस्पताल आए तो डाक्टर ने उन्हें खून की बोतल का इंतजाम करने को कहा। एक बोतल खून दिया गया लेकिन डाक्टर ने फिर घर जाने के लिए कहा और शुक्रवार को आने के लिए कहा। शुक्रवार रात करीब 12.42 पर उसकी पत्नी पिंकी का आपरेशन किया गया। उसने बताया कि जब आपरेशन चल रहा था तो एक नर्स एक बच्ची को थिएटर के अंदर लेकर गई और उसे उनके बच्चे के साथ बदल दिया।
विज्ञापन
उसने कहा कि उसकी पत्नी बेहोश थी, इसी का लाभ डाक्टर ने उठाया है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि डाक्टर ने उसकी बच्ची को बदल दिया है। वहीं, सिमरन पराशर पत्नी दविंदर पराशर निवासी गुलमर्ग एवेन्यू का कहना है कि धनराज का भाई राहुल उनके पास लेबर का काम करता है। सिविल अस्पताल ने एक प्रवासी के साथ धोखा किया है। उन्होंने इस केस की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल को डीएनए टेस्ट करवाना चाहिए।
पहले पांच लड़कियां हैं धनराज की
धनराज ने बताया कि पिंकी के साथ उसकी दूसरी शादी है। पहली पत्नी का देहांत हो गया था। उसकी पहली पत्नी से चार लड़कियां हैं। पिंकी की एक पहले लड़की है।
जांच तक करना होगा इंतजार : डा. बावा
सिविल अस्पताल के नोडल आफिसर डा. केएस बावा का कहना है कि अभी उनके पास शिकायत नहीं आई है। पुलिस ने उन्हें मामले की जानकारी दी है। वे उच्च अधिकारियों से बात करेंगे और मामले की जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पिता की तरफ से डीएनए टेस्ट की मांग जायज है। अगर जरूरत पड़ेगी तो टेस्ट भी करवाया जाएगा।
शिकायत आई है जांच करेंगे : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी सुरिंदर पाल सिंह का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। उनका दावा है कि मामले को जल्द ही निपटा लिया जाएगा।