फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   father, relation, son, murdered

पिता से रंजिश में मासूम की हत्या

Fri, 01 Aug 2014 10:34 PM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
father, relation, son, murdered
छह साल के बच्चे के कत्ल की गुत्थी सुलझाकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे की हत्या रंजिश में की गई, क्योंकि आरोपी बच्चे के पिता को नाजायज संबंध में बाधा समझते थे।
विज्ञापन



एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 31 जुलाई को पुलिस चौकी कोहरियां में छह साल का बच्चा सहज सिंह पुत्र निरवैर सिंह निवासी खेड़ी नागा के गुम होने की सूचना मिली थी। इस पर थाना दिड़बा के एसएचओ जसवंत सिंह और पुलिस चौकी कोहरियां ने गांव के लोगों की मदद से गांव के चारों तरफ ठीकरी पहरे और नाका लगाकर बच्चे की तलाश शुरू की। देर रात तक बच्चे का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह छह बजे बच्चे का पिता निरवैर सिंह अपने पशुओं वाले प्लॉट में चारा डालने गया तो प्लाट की दीवार के साथ बच्चे की लाश पड़ी मिली। सहज के दादा बलजीत सिंह के बयानों पर थाना दिड़बा में पर्चा दर्ज कराया गया। थाना दिड़बा के प्रभारी जसवंत सिंह ने मामले की जांच के दौरान आरोपी जसप्रीत कौर और अमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएसपी सिद्धू ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि जसप्रीत कौर के पति फतेह सिंह की दुकान पर आरोपी अमनदीप सिंह और बच्चे सहज का पिता निरवैर सिंह काम करते थे। अमनदीप सिंह के फतेह सिंह के घर आने जाने की वजह से जसप्रीत कौर के साथ संबंध बन गए थे। 31 जुलाई को उसके पति ने अमनदीप सिंह को काम से हटा दिया था।



उसे और अमनदीप सिंह को इस बात का गुस्सा और रंजिश थी कि निरवैर सिंह के कहने पर अमनदीप को दुकान से हटाया गया है क्योंकि वह इनके प्रेम संबंधों में बाधा बनता था। दोनों ने मिलकर निरवैर सिंह के लड़के सहज सिंह की शाम के वक्त गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसका शव घर में ही छुपा दिया था। सुबह तीन चार बजे मौका मिलते ही लाश प्लाट की दीवार के साथ फेंक दी। दोनों आरोपियों का रिमांड हासिल करके इनसे और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed