फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmers Movement: Bhagwant Mann said- Do not make the border of India and Punjab by installing barbed wire

किसान आंदोलन: भगवंत मान बोले- कंटीले तार लगाकर इंडिया व पंजाब का बॉर्डर न बनाओ

Sun, 11 Feb 2024 06:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 06:53 PM IST
सार

किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान किया हुआ है। इसपर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा सरकार की ओर से किसानों को रोकने के लिए किए जा रहे इंतजामों पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन
Farmers Movement: Bhagwant Mann said- Do not make the border of India and Punjab by installing barbed wire
भगवंत मान - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह किसानों की जायज मांगों को स्वीकार कर लें। उन्होंने किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए रास्तों पर कीलें और कंटीले तार लगाने पर दुख जताते हुए रविवार को ट्वीट किया- 'बड़े-बड़े कील और कंटीले तार लगाकर आप इंडिया और पंजाब का बॉर्डर न बनाओ...।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा- 'मेरी केंद्र सरकार से विनती है कि किसानों के साथ बैठकर बात कर लें... उनकी जायज मांगों को मान लें... पंजाब का किसान देश का पेट भरता है... हमारे साथ इतनी नफरत न करों... बड़े-बड़े कील और कंटीले तार लगाकर आप इंडिया और पंजाब का बॉर्डर न बनाओ... '

किसान संगठन अगर कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेंगे तो इसकी इजाजत बिल्कुल नहीं होगी- विज
हमने हरियाणा को हर हाल में सुरक्षित करना है, वह (किसान संगठन) कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेंगे तो इसकी इजाजत बिलकुल भी नहीं दी जाएगी। उक्त जानकारी हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किसान संगठनों के दिल्ली कूच को लेकर दी। विज रविवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।  

इनेलो विधायक अभय चौटाला के एमएसपी गारंटी के बयान पर गृह मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हक में काम करना चाहती है, प्रधानमंत्री सहायता राशि तीन किश्तों (दो लाख रुपये) किसानों को दी जा चुकी है और अब भी केंद्र के मंत्री पंजाब में जाकर किसानों से बात कर रहे हैं। विज ने कहा कि सरकार उनसे (किसान संगठन) बात करना चाहती है क्योंकि बातचीत से ही हल होगा।  

केजरीवाल रच रहे प्रपंच
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान कि उनके साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार हो रहा है, पर तंज कसते हुए गृह मंत्री ने कहा कि अभी वह (अरविंद केजरीवाल) एक बार भी अंदर गए तो है नहीं, अंदर जाएंगे तब इनको पता लगेगा कि इनके साथ कैसा सलूक होता है और इनके साथ कहां आतंकवादियों जैसा सलूक किया। विज ने कहा कि ये जेल से बचने के लिए इस तरह के प्रपंच रच रहे हैं ताकि उन्हें जेल न जाना पड़े, ऐसी स्थिति बन जाए और वह जेल से बच जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed