फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmer couple dies due to consuming poison in Sunam

पंजाब में किसान दंपती ने दी जान: ऐसा क्या हुआ कि पति-पत्नी ने खाना पड़ा जहर? AAP नेता ने जताया दुख

Fri, 07 Feb 2025 06:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 07 Feb 2025 06:41 PM IST
सार

सुनाम की सीमा से सटे गांव मॉडल टाउन नंबर 2 के रहने वाले किसान बलवीर सिंह और उनकी पत्नी सुखपाल कौर (52) ने एकसाथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना पर आप नेता ने भी दुख जताया है।

विज्ञापन
Farmer couple dies due to consuming poison in Sunam
मृतक दंपती की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में दुखद घटना हुई है। सुनाम में किसान दंपती ने जहर खाकर जान दे दी। पति-पत्नी की मौत की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दंपती ने यह कदम आर्थिक तंगी से परेशान होकर उठाया है। सुनाम की सीमा से सटे गांव मॉडल टाउन नंबर 2 के रहने वाले किसान बलवीर सिंह और उनकी पत्नी सुखपाल कौर (52) ने एकसाथ जहरीली वस्तु निगलकर मौत को गले लगा लिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। 
विज्ञापन


इस घटना पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब पनसीड के चेयरमैन महिंदर सिंह सिद्धू दुख जताया है। आप नेता महिंदर सिद्धू इसी गांव के रहने वाले हैं। वहीं गांव से चंद किलोमीटर दूर मुख्यमंत्री भगवंत मान का गांव सतौज पड़ता है। 
विज्ञापन


किसान दंपती की मौत की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए आप नेता महिंदर सिद्धू ने बताया कि मृतक किसान बलवीर सिंह के पास लगभग चार एकड़ जमीन है। खेती में लगातार हो रहे घाटे के कारण परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। किसान बलवीर सिंह और उनकी पत्नी सुखपाल कौर ने घर पर ही जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि उनके गांव में यह दुखद घटना छोटे किसानों की आर्थिक तंगी को बयान करती है। तीन दशकों से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, लेकिन आज तक केंद्र में जितनी भी सरकारें रही उन्होंने किसानों को कर्ज से मुक्ति नहीं दिलाई है। पंजाब के किसान कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान हैं, जिस वजह से वह अपनी जान दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed