फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Faridkot court dismiss anticipatory bail plea of ASI accused of bribe of one lakh

Punjab: कौन है ASI बोहड़ सिंह, जिसको लेकर पंजाब विधानसभा में भी गूंजा मामला, डीजीपी को किया गया तलब

Tue, 03 Sep 2024 07:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Sep 2024 07:07 PM IST
सार

पंजाब पुलिस का एएसआई बोहड़ सिंह चर्चा में है। एएसआई को विभाग निलंबित कर चुका है और अब यह मामला पंजाब विधानसभा में भी पहुंचा गया है। 

विज्ञापन
Faridkot court dismiss anticipatory bail plea of ASI accused of bribe of one lakh
पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक दिन पहले पंजाब विधानसभा में पंजाब पुलिस के जिस एएसआई के मामले को स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने उठाते हुए डीजीपी पंजाब को रिपोर्ट के लिए तलब किया था, उस आरोपी एएसआई बोहड़ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका मंगलवार को फरीदकोट जिला अदालत ने खारिज कर दी। आरोपी ने खुद पर दर्ज केस को झूठा व बेबुनियाद करार देते हुए जिला अदालत में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के उपरांत अतिरिक्त जिला व सेशन जज दिनेश कुमार वधवा की अदालत ने पुलिस की दलीलों के बाद रद्द करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


बीती 20 अगस्त को थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने एक आपराधिक केस को रद्द करने की प्रक्रिया पूरी करवाने के नाम पर डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने और 1 लाख की रिश्वत वसूलने के आरोप में थाने के तत्कालीन मुख्य मुंशी हवलदार व वर्तमान में एएसआई बोहड़ सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकू एक्ट के तहत केस दर्ज किया था जिसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी एएसआई को किया निलंबित
रिश्वत मामले में घिरे एएसआई बोहड़ सिंह का मामला विधानसभा में गूंजने के बाद पुलिस ने आरोपी को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है। हालांकि केस दर्ज होने के तुरंत बाद ही उस पर कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक सत्ताधारी पार्टी के ही कुछ नेताओं द्वारा उसे बचाने के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो वायरल के बाद चर्चा में आया बोहड़ सिंह
मामले में एक ऑडियो क्लिप भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह ऑडियो इसी साल जून माह की है जिसमें आरोपी एएसआई बोहड़ सिंह के साथ कथित रूप से विधानसभा स्पीकर के छोटे भाई के साथ वाद विवाद हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप के आधार पर उक्त एएसआई बोहड़ सिंह ने थाना सदर में डीडीआर भी दर्ज करवाई थी। आरोपी एएसआई ने अपनी जमानत याचिका में दावा किया था कि क्लिप के वायरल होने के बाद ही उस पर रंजिश के चलते यह मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed