फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Family of Shaheed Udham Singh is Angry After film 'Sardar Udham' has been dropped from Indian nomination for Oscars 2022

नाराजगी: आस्कर अवार्ड 2022 के नॉमिनेशन से ‘सरदार ऊधम’ को बाहर करने के तर्क से शहीद के परिजन आहत

Fri, 29 Oct 2021 01:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Oct 2021 01:32 PM IST
सार

शहीद पर लंबे समय से खोज कर रहे लेखक राकेश कुमार, परिजन हरदियाल सिंह, जतिंदर जैन ने कहा कि देश पर अत्याचार करने वालों से बदला लेना समय की मांग की थी। पूरा देश इस महान शहीद की बहादुरी को सलाम करता है। 

विज्ञापन
Family of Shaheed Udham Singh is Angry After film 'Sardar Udham' has been dropped from Indian nomination for Oscars 2022
शहीद ऊधम सिंह और फिल्म में कलाकार विकी कौशल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार ऊधम’ को ऑस्कर अवार्ड 2022 के भारतीय नॉमिनेशन से फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ज्यूरी ने बाहर कर दिया है। ज्यूरी के तर्क से देश के इस महान शहीद की जन्मभूमि के लोग और परिजन आहत हैं। ज्यूरी का तर्क है कि फिल्म में अंग्रेजों के प्रति नफरत दिखाई गई है। 

विज्ञापन


ज्यूरी की यह दलील, लोगों और शहीद के परिजनों को हजम नहीं हो रही है। देश को अंग्रेजी हुकूमत की जंजीरों से मुक्त करवाने के लिए ऊधम सिंह ने फांसी का फंदा चूमा था। ब्रिटिश सरकार ने 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में नरसंहार करवाकर सैकड़ों देशवासियों की जान ले ली थी। सुनाम के ऊधम सिंह ने इस नरसंहार का बदला लेने के लिए न सिर्फ 21 वर्ष तक इंतजार किया था बल्कि लंदन में पहुंचकर इसके लिए जिम्मेदार अंग्रेज अधिकारी को मार गिराया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - चंडीगढ़: देखभाल के नाम पर जानवरों के साथ अत्याचार की हाईकोर्ट में शिकायत, यूटी प्रशासन को नोटिस जारी 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद पर लंबे समय से खोज कर रहे लेखक राकेश कुमार, परिजन हरदियाल सिंह, जतिंदर जैन ने कहा कि क्या यह शहीद की कुर्बानी का अपमान नहीं है? देश पर अत्याचार करने वालों से बदला लेना समय की मांग की थी। पूरा देश इस महान शहीद की बहादुरी को सलाम करता है। 

लेखक राकेश कुमार ने कहा कि फिल्म का कुछ हिस्सा भले की सच्चाई से दूर है पर शहीद ऊधम सिंह की कुर्बानी का अपमान नहीं किया जा सकता है। देश के महान शहीद को लेकर भारतीय ज्यूरी का तर्क बिल्कुल अनुचित है। शहीद के परिजन हरदियाल सिंह ने मांग की कि सरकार इस संवेदनशील विषय पर अपना रुख सपष्ट करके शहीद ऊधम फिल्म को भारतीय नॉमिनेशन के रूप में ऑस्कर के लिए भेजे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed