{"_id":"625ce3327c7cfb7b41283087","slug":"fake-raid-in-travel-agent-hotel-by-suspended-asi-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: 42 लाख की लूट मामले का खुलासा, अमृतसर के सस्पेंड एएसआई ने ट्रेवल एजेंट के साथ किया था अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: 42 लाख की लूट मामले का खुलासा, अमृतसर के सस्पेंड एएसआई ने ट्रेवल एजेंट के साथ किया था अपराध
Mon, 18 Apr 2022 09:34 AM IST
शाहरुख खान
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 Apr 2022 09:34 AM IST
सार
होटल में पुलिस की वर्दी पहन अपने साथियों समेत आया आरोपी गुरलाल सिंह था जोकि अमृतसर पुलिस की सस्पेंड एएसआई है। उसने ही अमृतसर के ट्रेवल एजेंट जगदीश के साथ मिलकर उक्त लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा में हनुमान चौक स्थित एक होटल में पुलिस की वर्दी पहनकर आए लुटेरों द्वारा शनिवार को 42 लाख रुपये लूट लिए गए थे। इस घटना के बाद आरोपी अपने साथ पीड़ित गुरप्रीत सिंह और लक्की को भी ले गए थे। जिसके बाद उन्हें मलोट रोड पर छोड दिया था और खुद अमृतसर की ओर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
इस पूरे मामलें की जांच एसपीडी की अगुवाई में पुलिस की चार टीमें कर रही थी। रविवार देर रात को पुलिस ने उक्त मामलें को सुलझाते हुए पता लगाया कि होटल में पुलिस की वर्दी पहन अपने साथियों समेत आया आरोपी गुरलाल सिंह था जोकि अमृतसर पुलिस की सस्पेंड एएसआई है। उसने ही अमृतसर के ट्रेवल एजेंट जगदीश के साथ मिलकर उक्त लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम अब आरोपी एएसआई गुरलाल सिंह एवं उसके साथियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। करीब एक वर्ष पहले आरोपी एएसआई की गिरफ्त से एक आरोपी भाग गया था। उस मामलें में आरोपी एएसआई सस्पेंड था।
विज्ञापन
इस लूट की घटना से पहले आरोपी एएसआई ने अपने बेटे के साथ मिलकर तरनतारन में एक अन्य जगह पर भी फर्जी छापामारी की थी। सूत्रों के अनुसार आरोपी एएसआई सस्पेंड होने के बाद लगातार ऐसी वारदात को अंजाम दे रहा था। एसएसपी जे इलेनझेलियन का कहना था कि उक्त मामलें में पूरी जांच पडताल के बाद ही खुलासा किया जाएगा।