फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Extortion demand rs 1 crore from farmer name of gangster Lawrence Bishnoi in Muktsar

Punjab: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर किसान से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, बोला- रुपये न दिए तो परिवार को मार देंगे

Tue, 09 Jul 2024 02:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 09 Jul 2024 02:59 PM IST
सार

पंजाब में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने का नया मामला सामने आया है। मुक्तसर के गांव के काऊनी के एक किसान से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Extortion demand rs 1 crore from farmer name of gangster Lawrence Bishnoi in Muktsar
लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर के गांव काऊनी में एक किसान से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। आरोपी ने किसान से रुपयों के साथ 30 तोले सोने के गहनों की भी डिमांड की। आरोपी ने किसान को डराया व धमकाया कि अगर रुपये नहीं दिए तो जान से मार दूंगा और पुलिस को बताया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। हालांकि पीड़ित किसान ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी भागीरथ सिंह मीना बताया कि थाना कोटभाई में अमरजीत सिंह निवासी गांव काऊनी (गिद्दड़बाहा) ने शिकायत दर्ज करवाई थी कुछ दिन पहले उसके बेटे नवदीप सिंह के फोन पर किसी अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने पिता से अमरजीत सिंह बात करवाने को कहा। अमरजीत सिंह ने कॉल करने वाले व्यक्ति से फोन पर बात की। फोन करने वाला बोला कि वे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा है और दिल्ली जेल से बोल रहा है। उसे एक करोड़ नकद और 30 तोले सोने के गहने चाहिए। ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन फिर उसी नंबर से कॉल आई और फिर से रंगदारी की मांग की गई। इसके बाद अमरजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


एसएसपी मीना ने बताया कि अमरजीत के बयान पर नंबर ट्रेस कर किया। जिस नंबर से फोन आया था वह संदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह थाना कोटभाई का निकला। जांच एसपी मनजीत सिंह ढिल्लों की निगरानी में इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ, एसआई रविंदर कौर इंचार्ज टेक्नीकल सेल व थाना कोटभाई की प्रभारी एसआई दीपिका रानी द्वारा आधुनिक तरीके व टेक्नीकल की मदद से आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता अमरजीत का परिवार कृषि क्षेत्र से जुड़ा है और गांव में उनकी काफी जमीन है। आरोपी संदीप उनकी सारी जानकारी रखता था और उनसे पैसे ऐंठने के लिए उसने एक नई सिम लेकर अमरजीत के बेटे को फोन करके लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी की मांग की थी। आरोपी का आपराधिक रिकार्ड नहीं है। इसके गैंगस्टर से संबंध है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed