फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   explosion in thermal plant located in Lehra Mohabbat of Bathinda

Punjab: लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट की ईएसपी में धमाका, साइट देखने गए कर्मचारी के पैर झुलसे

Sat, 14 May 2022 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 May 2022 02:36 PM IST
सार

लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट में फ्लाई ऐश ईएसपी का काम चल रहा था। इसी दौरान कर्मचारी ओमकार सिंह अपने साथ एक मजदूर लेकर साइट देखने पहुंचा था। अचानक धमाका हो गया। इसमे ओमकार के पैर झुलस गए जबकि मजदूर जख्मी हो गया।

विज्ञापन
explosion in thermal plant located in Lehra Mohabbat of Bathinda
बठिंडा थर्मल प्लांट में धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बठिंडा के लहरा मोहब्बत स्थित थर्मल प्लांट में शुक्रवार देर रात ईएसपी में धमाका हो गया। इससे प्लांट कर्मचारी ओमकार सिंह के पैर झुलस गए जबकि एक मजदूर जख्मी हो गया। घटना के बाद थर्मल प्लांट के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और शनिवार को अधिकारियों की एक आपात बैठक हुई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट में फ्लाई ऐश ईएसपी का काम चल रहा था। इसी दौरान कर्मचारी ओमकार सिंह अपने साथ एक मजदूर लेकर साइट देखने पहुंचा था। अचानक धमाका हो गया। इसमें ओमकार के पैर झुलस गए जबकि मजदूर जख्मी हो गया। घटना के बाद दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के बाद थर्मल प्लांट के चीफ इंजीनियर मदन सिंह धीमान बाकी अधिकारियों समेत मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद थर्मल प्लांट की दो यूनिट बंद हो गई हैं। जिस कारण नजदीकी एरिया में शनिवार को बिजली संकट गहरा गया। शनिवार सुबह थर्मल प्लांट के बड़े अधिकारियों ने आपात बैठक बुलाई। थर्मल प्लांट के चीफ इंजीनियर मदन सिंह धीमान से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी वे बैठक में व्यस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed