{"_id":"627f71027457a059a0646cb7","slug":"explosion-in-thermal-plant-located-in-lehra-mohabbat-of-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट की ईएसपी में धमाका, साइट देखने गए कर्मचारी के पैर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट की ईएसपी में धमाका, साइट देखने गए कर्मचारी के पैर झुलसे
Sat, 14 May 2022 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 14 May 2022 02:36 PM IST
सार
लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट में फ्लाई ऐश ईएसपी का काम चल रहा था। इसी दौरान कर्मचारी ओमकार सिंह अपने साथ एक मजदूर लेकर साइट देखने पहुंचा था। अचानक धमाका हो गया। इसमे ओमकार के पैर झुलस गए जबकि मजदूर जख्मी हो गया।
विज्ञापन
बठिंडा थर्मल प्लांट में धमाका।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के लहरा मोहब्बत स्थित थर्मल प्लांट में शुक्रवार देर रात ईएसपी में धमाका हो गया। इससे प्लांट कर्मचारी ओमकार सिंह के पैर झुलस गए जबकि एक मजदूर जख्मी हो गया। घटना के बाद थर्मल प्लांट के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और शनिवार को अधिकारियों की एक आपात बैठक हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट में फ्लाई ऐश ईएसपी का काम चल रहा था। इसी दौरान कर्मचारी ओमकार सिंह अपने साथ एक मजदूर लेकर साइट देखने पहुंचा था। अचानक धमाका हो गया। इसमें ओमकार के पैर झुलस गए जबकि मजदूर जख्मी हो गया। घटना के बाद दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के बाद थर्मल प्लांट के चीफ इंजीनियर मदन सिंह धीमान बाकी अधिकारियों समेत मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद थर्मल प्लांट की दो यूनिट बंद हो गई हैं। जिस कारण नजदीकी एरिया में शनिवार को बिजली संकट गहरा गया। शनिवार सुबह थर्मल प्लांट के बड़े अधिकारियों ने आपात बैठक बुलाई। थर्मल प्लांट के चीफ इंजीनियर मदन सिंह धीमान से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी वे बैठक में व्यस्त है।
विज्ञापन