{"_id":"67e56181083057b00b07881bde2107a9","slug":"encroachment-protest-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के बाहर से सामान उठवाया, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के बाहर से सामान उठवाया, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Thu, 15 May 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी बाजार में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया जब कैंटोनमेंट बोर्ड अधिकारियों और पुलिस ने संयुक्त अतिक्रमण अभियान के तहत छावनी बाजार से दुकानों के बाहर रखा सामान उठाना शुरू किया।
दुकानदारों ने पुलिस और कैंटोनमेंट बोर्ड अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। व्यापारियों के गुस्से को देख पुलिस ने कहा कि उन्हें तो कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों ने बुलाया है।
वहीं नाराज दुकानदारों ने कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए ट्रैफिक जाम कर दिया। व्यापारियों ने दातुन वाले चौक, फिर नीम वाला चौक पर दरी बिछा कर धरना दिया तथा अधिकारियाें को व्यापारियों से माफी मांगने की बात कही। मौके पर डीएसपी विभोर शर्मा के साथ थाना कैंट एसएचओ गुरविंदर सिंह, थाना सिटी प्रभारी सूरजपाल सिंह, सदर प्रभारी यादविंदर सिंह बाजवा भी पहुंचे तथा व्यापारियाें को धैर्य रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
व्यापारी अभी शहीद राकेश पायलट चौक पर धरना लगाने ही वाले थे कि डीएसपी ने चेतावनी दी कि कोड ऑफ कंडक्ट लगने के कारण अगर किसी ने कानून व्यवस्था को हाथ में लिया तो उन पर बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। व्यापारियों में शामिल लवली मित्तल, जेएस कालडा, योगश भोला, अशोक महावर, मनोज कुमार, कृष्ण लाल घावरी, टोनी, सतीश जैन, अजय कपूर ने बताया कि बोर्ड कर्मचारियों द्वारा अधिकतर दुकानदारों के साथ बुरा सलूक किया गया और लोगों का सामान नाजायज तौर पर जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी का नेता अब उनकी मदद के लिए नहीं पहुंचा।
पुलिस-कैंटोनमेंट अधिकारियों का अलग-अलग राग
थाना कैंट प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थी कि दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया। लेकिन वीरवार को बोर्ड के रेवेन्यू सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह का फोन आया था कि पुलिस बोर्ड प्रशासन का सहयोग दे। इसलिए हम उनके साथ कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए गए थे।
बोर्ड के रेवेन्यू सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने किसी दुकानदार से आपसी रंजिश में इस हरकत को अंजाम दिया है। हम मानते है कि हमारे भी कुछ कर्मचारियों की गलती है, लेकिन इस पर ध्यान दिया जाएगा। अगर फिर से कोई दुकानदार ऐसा करता है तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा।