{"_id":"504d96bbf06160530557ce6f63c008d2","slug":"employes-protest-for-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें नहीं मानी तो काउंसिल और तहसील में फेंक दिया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें नहीं मानी तो काउंसिल और तहसील में फेंक दिया कूड़ा
अमर उजाला, कोटकपूरा(फरीदकोट)
Updated Tue, 08 Oct 2013 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह के वेतन को लेकर संघर्षशील नगर काउंसिल के सफाई सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को सफाई सेवकों ने नगर काउंसिल कार्यालय, ईओ आवास समेत तहसील कांप्लेक्स में गंदगी के ढेर फेंकते हुए तीखे संघर्ष की शुरुआत कर दी।
सफाई सेवक यूनियन कोटकपूरा के प्रधान प्रेम कुमार काला ने कहा कि पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के कारण सफाई सेवक आर्थिक मंदहाली का शिकार हो चुके हैं और बार बार गुहार लगाने पर भी उनकी कोई जायज मांग को पूरा नहीं किया जा रहा।
हड़ताल पर जाने से पहले उन्होंने लगातार एक सप्ताह तक रोष धरना भी दिया, लेकिन अधिकारियों ने उनके मामला हल करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
यूनियन के चेयरमैन दास राम, उप प्रधान अविनाश चौहान व महासचिव निर्मल कुमार ने कहा कि तीन माह का वेतन जारी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा और बुधवार से संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान सफाई सेवकों ने शहर में रोष मार्च भी निकाला और नगर काउंसिल के मुख्य कार्यालय के अलावा लाईब्रेरी, ईओ आवास पर तहसील कांप्लेक्स में गंदगी के ढेर लगाते हुए प्रदर्शन किया।
नगर काउंसिल कार्यालय व तहसील कांप्लेक्स में फेंकी गंदगी में मरे हुए जानवरों की वजह से चारों तरफ बदबू फैल गई। उधर मामले की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद तैयब ने नायब तहसीलदार राजा रविंदर सिंह को सफाई सेवकों से बातचीत करके मसला सुलझाने के आदेश दिए है।