{"_id":"617e80abd46c795118182327","slug":"during-checking-at-bathinda-bus-stand-transport-minister-amarinder-raja-vading-seized-two-buses-of-badal-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: बस स्टैंड पर चेकिंग के लिए पहुंचे परिवहन मंत्री अमरिंदर राजा वड़िंग, बादल परिवार की दो बसें कीं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा: बस स्टैंड पर चेकिंग के लिए पहुंचे परिवहन मंत्री अमरिंदर राजा वड़िंग, बादल परिवार की दो बसें कीं जब्त
Sun, 31 Oct 2021 05:10 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sun, 31 Oct 2021 05:10 PM IST
सार
पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अचानक बठिंडा के बस स्टैंड की चेकिंग की। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर बादल परिवार की दो बसों को जब्त किया गया। बाद में एक और बस भी जब्त की गई। उन्होंने कहा कि बादल परिवार में हिम्मत है तो आम व्यक्ति को शिअद से मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करें। इसके अलावा केजरीवाल सरकार पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बठिंडा के बस स्टैंड की चेकिंग करने रविवार को अचानक पहुंचे प्रदेश के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि अगर बादल परिवार में हिम्मत है, तो वो 2022 के विस चुनाव के लिए आम व्यक्ति को शिअद का मुख्यमंत्री चेहरा बनाने का एलान करे। उन्होंने चेकिंग के दौरान बादल परिवार की दो बसों समेत तीन को जब्त कर लिया। इसका मुख्य कारण बसों का टैक्स न भरा हुआ बताया जा रहा है। मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि रोड पर कोई भी बस बिना टैक्स से न चले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-लुधियाना: हर बार लुटेरों का सॉफ्ट टारगेट बनी मुथूट फाइनेंस, पहले भी हो चुकीं रेकी के बाद बड़ी वारदात
विज्ञापन
चाहे कोई भी, रोड टैक्स देना होगा
उन्होंने कहा कि अगर किसी भी बड़े ट्रांसपोर्टर या फिर राजनीतिक परिवार से संबंधित बसें बिना टैक्स के रोड पर चल रही हैं, तो उन्हें तुरंत बंद किया जाए। उनकी तरफ से आज भी तीन बसों को जब्त किया गया, जिनका टैक्स पूरा नहीं भरा हुआ था। वड़िंग ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार बसों को हवाई अड्डे तक नहीं जाने दे रही। उन्होंने इस बाबत कई बार केजरीवाल सरकार से गुहार लगाई है, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
पिछले दिनों सांसद हरसिमरत कौर बादल की ओर से कांग्रेस को नाटक मंडली कहे जाने का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि शिअद सिर्फ परिवारवाद तक सीमित है। बादल परिवार को पता है कि अगर उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी घर से बाहर किसी आम व्यक्ति को दे दी, तो उनको कोई पूछेगा नहीं।
यह भी पढ़ें-लुधियाना: फाइनेंस कंपनियां पंजाब पुलिस के आदेशों का नहीं कर रहीं पालन, डोर फ्रेम नहीं लगाने पर मुथुट कंपनी के अफसरों को नोटिस
पेंडिंग टैक्स वाली बसें भी मौजूद रहीं बस स्टैंड में
परिवहन मंत्री की मौजूदगी में ही पेंडिंग टैक्स वाली बसें बस स्टैंड में मौजूद रहीं। इन बसों में वो शामिल हैं, जो दोनों ही बड़े राजनीतिक परिवार से संबंधित हैं। इसके अलावा दो बसें कांग्रेस के मौजूदा मंत्री की भी खड़ी थीं, जिनका रोड टैक्स पेंडिंग था। उनकी तरफ मंत्री का कोई ध्यान नहीं गया।