फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   due to chest pain Rajoana admitted

राजोआना के सीने में उठा दर्द

Sat, 21 Sep 2013 11:09 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 21 Sep 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोष में फांसी की सजा पा चुके बलवंत सिंह राजोआना को सीने में दर्द और बैचेनी के चलते शनिवार सुबह राजिंदरा अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों के बोर्ड का गठन करके राजोआना के जरूरी टेस्ट कराए गए। हालांकि टेस्टों की रिपोर्ट नार्मल रही है, लेकिन आगे के टेस्टों के लिए राजोआना को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। एसपी (डी) जसकरन सिंह तेजा ने बताया कि राजोआना को डाक्टरों के बोर्ड की हिदायत मुताबिक पीजीआई ले जाया जा रहा है। जितने भी घंटे राजोआना अस्पताल की इमरजेंसी में रहा, भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद राजोआना सुबह नहाने के बाद जेल में ही बने गुरु द्वारा साहिब में माथा टेकने गया, जहां से वापस आकर उसने सीने में दर्द और बैचेनी की शिकायत की। उसे भारी पुलिस फोर्स की निगरानी में सुबह करीब साढ़े आठ बजे राजिंदरा अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर ड्यूटी डाक्टर सविता कपिला ने उसकी जांच की।  राजोआना की जांच के लिए चार डाक्टरों का बोर्ड बनाया गया, जिसमें मेडिसिन विभाग के हेड डा. एचएस संधू, मेडिसिन के ही प्रोफेसर डा. अरदमन सिंह, मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर डा. संजीव गोयल और कार्डियोलाजी विभाग के हेड डा. हरचरन सिंह शामिल रहे। जांच के आधार पर हार्ट प्राब्लम की आशंका के चलते राजोआना को जरूरी दवाएं देने के बाद उसका ईसीजी व अन्य जरूरी टेस्ट कराए गए।

 इस संबंध में अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीके शारदा ने कहा कि राजोआना के सभी टेस्ट नार्मल रहे हैं। लेकिन फिर भी उसे करीब तीन बजे तक इमरजेंसी की पहली मंजिल पर कार्डियोलाजी विभाग की आईसीसीयू में डाक्टरों की निगरानी में रखा गया। बाद में राजोआना को अन्य टेस्टों के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

एसपी (डी)जसकरन सिंह तेजा ने कहा कि राजोआना को पीजीआई ले जाया जा रहा है। अब देखते हैं कि उसे वहां टेस्टों के लिए दाखिल किया जाता है या फिर आने के लिए आगे की तारीख दी जाती है।


उधर सुबह साढ़े आठ बजे से बाद दोपहर तीन बजे तक राजोआना के इमरजेंसी में दाखिल होने के चलते इसे पूरी तरह से पुलिस छाबनी में तबदील कर दिया गया था। एसपी सिटी दलजीत सिंह राणा से लेकर सभी डीएसपी और भारी पुलिस फोर्स वहां तैनात थी। जिससे आम मरीजों को भी इलाज कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed