{"_id":"62f4baea10ee1b681b315c68","slug":"drug-smugglers-rammed-their-car-on-policeman-in-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Batala News: नशा तस्करों ने पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने का किया प्रयास, बोनट पर चढ़कर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Batala News: नशा तस्करों ने पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने का किया प्रयास, बोनट पर चढ़कर बचाई जान
Thu, 11 Aug 2022 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:46 PM IST
सार
घुमान पुलिस ने मनप्रीत निवासी घुमान और हरपाल सिंह उर्फ भाला निवासी भट्टीवाल घुमान के खिलाफ हत्या का प्रयास करने और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार की बोनट पर चढ़ा पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बटाला में नशा तस्करों ने पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी ने कार के बोनट पर चढ़कर अपनी जान बचाई। थाना घुमान के गांव बोलेवाल में नाकेबंदी के दौरान जब पुलिस ने एक कार सवार दो तस्करों को रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने कार एक पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में था। इस संबंध में घुमान पुलिस ने हत्या के प्रयास और एनडीपीएस एक्ट के तहत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार से पुलिस को 10 ग्राम हेरोइन भी मिली है। कार चालक दोनों आरोपी फिलहाल गिरफ्त से बाहर है। थाना घुमान के एसएचओ गुरदेव सिंह ने बताया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बोलेवाल के पास नाकाबंदी की थी।
विज्ञापन
इसी दौरान जब सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया तो वह न रुकी। एक पुलिसकर्मी जगरूप सिंह ने कार को रोकने की कोशिश की लेकिन तस्करों ने जगरूप सिंह को टक्कर मार दी और जगरूप सिंह कार की बोनट पर चढ़ गया। तस्कर कार को भगाकर ले गए लेकिन पुलिस ने उनका पीछा किया, तब तक दोनों तस्कर एक प्लास्टिक का लिफाफा और कार छोड़कर फरार हो हो गए।
विज्ञापन
प्लास्टिक के लिफाफे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। घुमान पुलिस ने मनप्रीत निवासी घुमान और हरपाल सिंह उर्फ भाला निवासी भट्टीवाल घुमान के खिलाफ हत्या का प्रयास और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ ने आगे बताया कि पुलिस उक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्दी ही फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।