{"_id":"a01e6b3259b72274acda03cb8f980686","slug":"drug-mandi-barnala-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नशे की मंडी’ पर जागी बरनाला पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नशे की मंडी’ पर जागी बरनाला पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Tue, 10 Jun 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने मंगलवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक नशे की मंडी के तौर पर जानी जाती सांसी बस्ती में सर्च अभियान चलाया।
पुलिस नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम के तहत मंगलवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘बरनाला में महिलाएं लगाती हैं नशे की मंडी’ पर चौकन्नी हुई और बस्ती के हर घर में सर्च की। इस दौरान लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर कोई नशा बेचता पाया गया तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थाना सिटी प्रभारी नवदीप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिस कर्मचारियों ने सांसी बस्ती में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक सर्च अभियान चलाया। नवदीप सिंह ने बताया कि यह लोग शराब, भुक्की, चूरा-पोस्त और मेडिकल नशा बेचने के आदी हैं, लेकिन अब इन पर सख्त पहरा लगा दिया गया है। सिविल कपड़ों में पुुलिस कर्मी भी इस बस्ती में तैनात कर दिए गए हैं जो इन लोगों पर दिन रात पैनी नजर रखेेंगे।
उन्होंने बताया कि इन लोगों पर नशा रोकने के लिए काफी सख्ती की गई है। 19 मई से 10 जून तक इस बस्ती में नशा बेचने वाले पुरुष और महिलाओं पर करीब दो दर्जन मामले दर्ज कर उन्हें जेल भेज जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुंमन की सख्त हिदायतों पर इस बस्ती में मंगलवार को तेज धूप में इसलिए औचक छापामारी की गई क्योंकि इन लोगों को लगता है कि इतनी धूप में पुलिस उनकी बस्ती में नही आ सकती और वह नशा बेच सकते हैं। बस्ती के सभी मर्दों और औरतों को सख्त हिदायत दी गई हैं कि अगर किसी भी तरह का नशा बेचते पकड़े गए तो बख्शा नही जाएगा।