फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Drone Spotted at Bamiyal in Pathankot

पंजाब: अब पठानकोट में दिखा ड्रोन, बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग तो लौटा पाकिस्तान

Sun, 15 May 2022 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 15 May 2022 11:51 AM IST
सार

पहाड़ीपुर पोस्ट के नजदीक बीएसएफ ने ड्रोन को देखा और ड्रोन पर फायरिंग की। फायरिंग के बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया।

विज्ञापन
Drone Spotted at Bamiyal in Pathankot
पठानकोट में दिखा ड्रोन। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत पाकिस्तान सीमा पर बमियाल सेक्टर में रविवार तड़के एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन दिखा। जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल की ओर से फायरिंग की गई, फायरिंग के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की सीमा में चला गया। इसके बाद पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों की ओर से संयुक्त तौर पर बीओपी पहाड़ीपुर और जैतपुर के पास सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि सर्च ऑपरेशन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सीमा से सटे जिले पठानकोट के बमियाल सेक्टर में जैतपुर गांव के पास पहाड़ीपुर बीओपी के नजदीक रविवार तड़के चार बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तान की ओर से सीमा पार एक ड्रोन आता दिखा। इसके बाद तुरंत सतर्क हुए पहाड़ीपुर गांव स्थित सीमा सुरक्षा बल 121वीं बटालियन के जवानों ने 19 राउंड फायर किए। फायरिंग के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर चला गया। घटना के बाद सीमा सुरक्षा बल और पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पुलिस ने सुबह सीमा से सटे चार किलोमीटर एरिया में सर्च अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसकी पुष्टि डीएसपी ऑपरेशन सुखजिंदर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ की ओर से रविवार सुबह भारत-पाक सीमा पर ड्रोन देखा था, फायरिंग के बाद ड्रोन लौट गया था। पुलिस की ओर से संयुक्त ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन

पहले भी दिखे हैं पाकिस्तानी ड्रोन

यह पहली बार नहीं है, जब इस इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया हो। इससे पहले भी इस इलाके में पकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं। पाकिस्तान अक्सर ड्रोन के जरिए भारतीय इलाके में संदिग्ध सामान जैसे-ड्रग्स और हथियार भेजने की कोशिश करता रहा है। ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की तरफ से हथियार भेजने की घटना को पहले भी अंजाम दिया जा चुका है। बीएसएफ के मुस्तैद जवान पाकिस्तान की ऐसी हर कोशिश को नाकाम कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैतपुर पोस्ट पर पकड़ा गया पाकिस्तानी

सीमा पर बमियाल सेक्टर के साथ लगती जैतपुर पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी को पकड़ा है। वह पाकिस्तान की सीमा पार कर भारत की सीमा में घूम रहा था। तलाशी के दौरान फिलहाल उससे कुछ भी बरामद नही हुआ है। सूत्रों के अनुसार, पकड़ा गया संदिग्ध देखने में मानसिक तौर पर परेशान लग रहा है, फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ करने में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed