{"_id":"e5953f67d285971f31e3b753ab82715b","slug":"drama-of-a-young-woman-killed-herself-seated-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को पाने के लिए जानलेवा साबित हुआ ये नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी को पाने के लिए जानलेवा साबित हुआ ये नाटक
जालंधर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने प्रेमी को पाने के लिए खुद को आग लगाने का ड्रामा एक युवती की जान ले बैठा। पैट्रोल छिड़क कर खुद आग लगाने से वह 80 फीसदी झुलस गई और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बताया गया है कि उसे ऐसा नाटक रचने की सलाह पड़ोस की ही एक महिला ने दी थी। पुलिस मामले में आरोपी महिला और युवती के प्रेमी की तलाश में है।
मरने से पहले लड़की ने बयान दिया कि वह अपने प्रेमी विक्की को पाना चाहती थी। पड़ोस में रहने वाली महिला बिंदो ने उसको ये सलाह दी कि वह खुद पर पैट्रोल छिड़कर आग लगाने का ड्रामा रचे तो विक्की का दिल पिघल सकता है।
विज्ञापन
एकता ने बिंदों की बताई बात पर नाटक तो किया, लेकिन आग इतनी फैल गई कि वह 80 फीसदी झुलस गई और सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।
मरने से पहले एकता ने पुलिस को बताया कि उसका व विक्की का आठ साल से प्रेम संबंध है और वह विक्की से शादी करना चाहती थी। उसके मोहल्ले में रहने वाला विक्की अब विदेश जाने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
एकता ने बताया कि उसने विक्की को पाने की खातिर अपने परिवार को भी मना लिया, लेकिन वह राजी नहीं हो रहा था। रविवार को एकता ने सारे परिवार वालों को बहाने से बाहर भेज दिया और घर का दरवाजा बंद कर पैट्रोल छिड़कर आग लगा ली।
एसीपी रविंदरपाल संधू का कहना है कि पुलिस ने विक्की व बिंदो पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बिंदो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि विक्की फरार चल रहा है।