{"_id":"62f891aac0b09412af24672a","slug":"dr-avnish-kumar-appointed-as-executive-vice-chancellor-of-baba-farid-medical-university-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: डॉ. अवनीश कुमार बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के कार्यकारी वीसी नियुक्त, डॉ. राजबहादुर ने दिया था इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: डॉ. अवनीश कुमार बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के कार्यकारी वीसी नियुक्त, डॉ. राजबहादुर ने दिया था इस्तीफा
Sun, 14 Aug 2022 11:39 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:39 AM IST
सार
कुछ दिन पहले ही सरकार ने वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर का इस्तीफा मंजूर कर लिया था जिन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के दुर्व्यवहार किए जाने पर पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
पंजाब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने डायरेक्टर मेडिकल शिक्षा व खोज(डीआरएमई) डॉ.अवनीश कुमार को बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी का कार्यकारी वाइस चांसलर नियुक्त कर दिया है। वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के साथ विवाद के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। अब सरकार ने अधिसूचना जारी कर राज्य के डीआरएमई डॉ. अवनीश कुमार को वाइस चांसलर का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि कुछ दिन पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के अधीन गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल का जायजा लेते वक्त वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसके रोष में वाइस चांसलर ने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें मनाने की कोशिश की थी लेकिन वह इस्तीफे पर ही अड़े रहे। आखिरकार सरकार को उनका इस्तीफा मंजूर करना पड़ा।
विज्ञापन