फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   docter died in road mishap

दोस्त की शादी का कार्ड बांटने गया था और....

Mon, 30 Sep 2013 04:22 PM IST
अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) Updated Mon, 30 Sep 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
docter died in road mishap
नेशनल हाइवे बठिंडा रोड पर रविवार की देर शाम हुए हादसे में एक डाक्टर की मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल सवार समेत चार अन्य युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


गिद्दड़बाहा निवासी डा.पवन गर्ग का बेटा डा. नीरज गर्ग अपने दोस्त राधेश मोंगा रिशू, विक्रम सिडाना तथा करन जैन के साथ बठिंडा गया था। रिशू की 12 अक्तूबर को शादी है और चारों दोस्त रीशू की शादी के कार्ड बांटने और शॉपिंग के लिए बठिंडा गए थे।

रविवार की देर शाम बठिंडा से वापस आते समय उनकी आल्टो कार गांव दौला के निकट पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से टकरा गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


बठिंडा की तरफ जा रहे गिद्दड़बाहा के कुछ लोगों ने यह हादसा हुआ देखा तो घायलों को कार से बाहर निकाला और निजी कार व एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया। डा. नीरज गर्ग व विक्रम सिडाना को गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल और राधेश मोंगा, करन जैन तथा मोटरसाइकिल सवार सुखमंदर सिंह को बठिंडा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गिद्दड़बाहा के अस्पताल में डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए डा. नीरज गर्ग को बठिंडा रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डाक्टरों ने डा. नीरज गर्ग को मृत घोषित कर दिया। घायलों में राधेश मोंगा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम कुमार सौरभ राज भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों क ा हाल-चाल पूछा। उसके बाद घटनास्थल का भी जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed