फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dispute over 119 kanal land in Kapurthala

119 कनाल जमीन किसकी: कपूरथला में करोड़ों की जमीन को लेकर विवाद, DSP और SDM के सामने दावेदारों में बहस

Tue, 10 Sep 2024 07:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Sep 2024 07:16 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में 119 कनाल जमीन आखिर किसकी है। यह सवाल प्रशासन और पुलिस के लिए मुश्किल बना हुआ है। कपूरथला में करोड़ों रुपये की जमीन को लेकर कई लोग दावा पेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Dispute over 119 kanal land in Kapurthala
प्रशानिक अधिकारियों के सामने जमीन पर हक जताते दावेदार। - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला में जालंधर रोड पर एक करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया है। जब जमीन पर अपना हक जताने वाले कई दावेदार आमने-सामने हो गए। वहीं वाल्मीकि समाज के लोगों ने भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित कर मंदिर का दावा कर दिया। यह भी दावा किया कि इस जमीन में से दो कनाल भूमि मंदिर के लिए उन्हें दान में मिली है। वहीं, दूसरी तरफ उक्त जमीन पर कई अन्य लोग अपने कब्जे को लेकर दावा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस विवादित माहौल को सुलझाने के लिए एसडीएम इरविन कौर और डीएसपी सब डिवीजन पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। एसडीएम इरविन कौर ने इस मामले में कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन




सूत्रों के अनुसार जालंधर रोड पर लगभग 119 कनाल जमीन जो कि राजस्व रिकार्ड में पंजाब सरकार के खाते में है। कुछ अलग-अलग 5-6 लोगों ने इसी जमीन पर अपना मालिकाना हक होने का दावा किया है। उक्त भूमि पर कब्जे का दावा करने वाले बॉबी शर्मा ने बताया कि उनके बुजुर्गों को 1922 में यह 119 कनाल 15 मरले जमीन महाराजा कपूरथला ने दान दी थी। जमीन के जमाबंदी दस्तावेज भी एसडीएम को दे दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ भगवन वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित करने वाले वाल्मीकि समाज के नेताओं ने दावा किया है कि यह जमीन उन्हें किसी ने मंदिर बनाने के लिए दान में दी है। इसके तहत आज उन्होंने पूर्ण आस्था से भगवान वाल्मीकि की मूर्ति की स्थापना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed