फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dispute between NHAI and farmers on Ladowal toll plaza farmers warned they Will make toll plaza free again

NHAI और किसानों में तकरार: दोबारा फ्री होगा पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा; किसानों ने दी चेतावनी

Sun, 11 Aug 2024 05:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2024 05:31 PM IST
सार

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा दोबारा फ्री हो सकता है। किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री करवाने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Dispute between NHAI and farmers on Ladowal toll plaza farmers warned they Will make toll plaza free again
लाडोवाल टोल प्लाजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों और नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के बीच एक बार फिर तनातनी बढ़ने लगी है। महंगे टोल दामों के खिलाफ लगभग डेढ़ महीने तक टोल प्लाजा फ्री करवा धरने पर बैठे किसानों को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद उठाया गया था, लेकिन अब किसानों ने दोबारा टोल फ्री करवाने की चेतावनी दी है।  

विज्ञापन

 
किसानों का आरोप है कि टोल प्लाजा कंपनी ने किसान जत्थेबंदियों की तरफ से बनाए गए किसानों के कार्ड भी चलाने बंद कर दिए और उनसे भी टोल वसूला जा रहा है। इसके साथ साथ टोल प्लाजा कंपनी के कर्मी लोगों के साथ बदसलूकी करते हैं। इसके बाद किसानों ने एक बार फिर रविवार को लाडोवाल टोल संबंधी नूरपुर बेट के गुरुद्वारा साहिब में मीटिंग की। 
विज्ञापन


भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भाकियू) और बीकेयू दोआबा की तरफ से बुलाई गई मीटिंग में एलान किया गया कि अगर किसानों के कार्ड नहीं चलाए गए और इसका कोई हल न किया गया तो एक बार फिर 18 अगस्त को टोल फ्री करवाया जाएगा। इस दौरान अगर कोई नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी टोल प्लाजा कंपनी की और पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू प्रधान दिलबाग सिंह ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोट के आदेश के बाद एनएचएआई ने धक्केशाही से टोल चलवा लिया। उसके बाद टोल प्लाजा कर्मचारियों ने किसान जत्थेबंदियों की तरफ से अपने सदस्यों के बनाए गए किसान कार्ड भी बंद कर दिए। किसानों से भी पैसे वसूल किए जा रहे हैं। इसके साथ साथ लोगों के साथ भी बुरा व्यवहार और बदसूली की जा रही है। यहां तक कि पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए फ्रीडम फाइटर कार्ड पर भी टोल प्लाजा कर्मचारी टोल वसूल रहे हैं।

दिलबाग सिंह ने बताया कि गजट 2009 के बीच कार जीप और वैन के चालीस पैसे पर किलोमीटर यह फैसला साठ किलोमीटर का था और 2023 में यह रेट बढ़ा कर 65 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिए गए। बावजूद टोल प्लाजा पर जो रेट लिए जाते हैं उस हिसाब से नहीं लिए जा रहे। किसानों ने कहा कि दोनों साइड 330 रुपये चौबीस घंटे के लिए जा रहे हैं। फास्टैग न होने पर डबल चार्ज किया जा रहा है। कौन से कानून में है कि फास्टैग नहीं हो तो डबल पैसे देने पड़ेंगे। किसानों ने आरोप लगाया कि पंजाब के लोगों को लूट कर टोल प्लाजा कंपनियां अधिकारियों और बड़े नेताओं के घर भर रही है। 


किसान जत्थेबंदियों की तरफ से फैसला किया गया है कि 18 अगस्त रविवार तक अगर प्रशासन ने या फिर एनएचएआई के मुलाजिमों ने किसानों को परेशान करना बंद नहीं किया तो 18 अगस्त एक बार फिर टोल फ्री करवाया जाएगा। इस मौके पर मंजीत सिंह राय, काहन सिंह, जसकरण सिंह सहित अन्य लोग हाजिर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed