फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Departmental action on two security personnel of MLA who beat up youth in Samrala village of Pathankot

पठानकोट: युवक को पीटने वाले विधायक के दो सुरक्षाकर्मी लाइन हाजिर, पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल

Sun, 24 Oct 2021 01:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Oct 2021 01:36 AM IST
सार

पठानकोट के समराला गांव में युवक को पीटने वाले विधायक के दो सुरक्षाकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की गई है। मामले में विधायक और युवक के बीच समझौता हो गया था पर हर्ष की पिटाई करने वाले दो पुलिस कर्मियों पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी है।

विज्ञापन
Departmental action on two security personnel of MLA who beat up youth in Samrala village of Pathankot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : google

विस्तार

भोआ(पठानकोट, पंजाब) के गांव समराला में विधायक जोगिंद्र पाल द्वारा एक युवक की पिटाई के मामले में विधायक के दो सुरक्षा कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। ध्यान रहे कि युवक हर्ष की पिटाई के मामले में विधायक और युवक के बीच समझौता हो गया था पर हर्ष की पिटाई करने वाले दो पुलिस कर्मियों पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी है।

विज्ञापन


दोनों सुरक्षा कर्मियों को विधायक की सुरक्षा से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। 19 अक्तूबर की रात विधायक से सवाल पर हर्ष के साथ विधायक जोगिंद्र, सुरक्षा कर्मियों और समर्थकों की वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो में विधायक के अलावा उनकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मी भी हर्ष को पीटते दिखे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट: 24 सप्ताह के भ्रूण को गिराने की अनुमति के लिए मां ने लगाई फरियाद, भ्रूण को घातक मस्तिष्क रोग से पीड़ित होने की दी दलील
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट की वीडियो आने के बाद एसएसपी सुरिंद्र लांबा ने एएसपी रूरल आदित्य को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि डिपार्टमेंट ने एक्शन लेते हुए दोनों पुलिस कर्मियों को सुरक्षा से हटाकर पुलिस लाइन में लगा दिया है। इस मामले की जांच रिपोर्ट के बाद बाकी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed