फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dengue two others in Pathankot

पठानकोट में दो और लोगों को डेंगू

Fri, 04 Oct 2013 11:17 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Fri, 04 Oct 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dengue two others in Pathankot
 पठानकोट में डेंगू का डंक जहरीला होता जा रहा है। दो और मरीजों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। इनमें से एक जम्मू-कश्मीर के सांबा और दूसरा पठानकोट के भरोली गांव का निवासी है। पठानकोट में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
विज्ञापन


जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुच्चा राम ने बताया कि सिविल अस्पताल में भर्ती गांव भरोली निवासी विजय कुमार और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती सांबा निवासी कुलभूषण कुमार में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि विजय कुमार की हालत में काफी सुधार हो चुका है।
विज्ञापन


शुरुआत में उसके प्लेटलेट्स की मात्र 15 हजार तक पहुंच गई थी और उसके बाद नए प्लेटलेट्स सेल चढ़ा गए हैं। अब उसकी हालत स्थिर है। इसी प्रकार निजी अस्पताल में भर्ती कुलभूषण कुमार को डाक्टरों की देखरेख में रखा गया है। इसके बाद संबंधित हेल्थ सेंटर की टीम को उक्त गांवों में स्प्रे करने और सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही इन गांवों में स्प्रे कराने और पंचायतों को साफ-सफाई का पक्का बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर और इसके आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए । कूलरों में पानी जमा न होने दें। घर और छत पर पडे़ टायरों तथा पुरानी चीजों के बीच पानी जमा न होने दें। शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें। मालूम हो कि पिछले दिनों कानवां और भजूरा गांव में डेंगू से पीड़ित दो मरीज मिले थे, उनका इलाज लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद गांव के सौ लोगों के खून के सैंपल जांच को लिए थे। फिलहाल उनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed