फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dead Bodies of Two man found in Kapurthala

Kapurthala: पुल के नीचे खेतों में पड़े मिले दो युवकों के शव, नशे की वजह से मौत होने की आशंका

Tue, 01 Aug 2023 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भुलत्थ/कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुलत्थ/कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Aug 2023 11:51 AM IST
सार

एक मृतक बिक्रम सिंह पहले नशा करता था। उसका नशा छुड़ाओ केंद्र का कार्ड बना हुआ है, जहां से वह नशा छोड़ने की गोली खाता था, लेकिन दूसरे युवक सतपाल सिंह के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा। 

विज्ञापन
Dead Bodies of Two man found in Kapurthala
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कपूरथला की सब-डिवीजन भुलत्थ के गांव रायपुर पीरबख्शवाला के दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। इनके शव हमीरा फ्लाईओवर के नीचे खेतों में अलग-अलग जगह पड़े मिले हैं। शवों के पास एक मोटरसाइकिल और फीचर फोन भी बरामद हुआ है। पुल के नीचे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: NIA Raid in Punjab: जालंधर में पूर्व सरपंच के घर समेत दो जगह दबिश, मोगा और मुक्तसर में तड़के पहुंची टीम
विज्ञापन


डीएसपी भुलत्थ सुखनिंदर सिंह व थाना सुभानपुर एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि डोगरांवाल से हमीरा के बीच विरासती हवेली के समीप पुल के नीचे खेतों में कच्चे रास्ते पर दो युवकों के शव पड़े हैं। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि एक शव सरदार का है और उसके बाल खुले हुए हैं। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बिक्रम सिंह और सतपाल सिंह निवासी रायपुर पीरबख्शवाला के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि बिक्रम सिंह पहले नशा करता था। उसका नशा छुड़ाओ केंद्र का कार्ड बना हुआ है, जहां से वह नशा छोड़ने की गोली खाता था, लेकिन दूसरे युवक सतपाल सिंह के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा। 

पड़ोसी हैं दोनो 
मृतक बिक्रम सिंह के भाई राजिंदर सिंह ने बताया कि सतपाल सिंह उनका पड़ोसी है और दोनों सुबह 11 बजे घर से निकले थे, जिनकी उन लोगों ने काफी तलाश की। पर इनका कोई पता नहीं चला। इनके मोबाइल भी बंद आ रहे थे। राजिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पुल के नीचे पुलिस खड़ी रहती है और सामने ही हमीरा में दो घर सरेआम नशा बेचते हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ चक्कर मारकर चली जाती है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। जिस तरह के हालात नजर आ रहे हैं, उससे तो यहीं आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों की मौत ज्यादा नशा करने या फिर नशा न मिलने की वजह से हुई है। बाकी सही तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed