फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dawood, Anees, Bahal, Drugs Smuggling, International Racket, Punjab Police

दाऊद, अनीस के साथ बहल करता था सोने की तस्करी

Sun, 08 Dec 2013 01:09 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Dec 2013 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dawood, Anees, Bahal, Drugs Smuggling, International Racket, Punjab Police
दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट के किंगपिन देव बहल के तार माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके भाई अनीस से जुड़े हैं।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस का दावा है कि देव बहल दाऊद के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की तस्करी भी करता था। अभी तक की जांच मे सामने आया है कि दिल्ली के सिंथेटिक ड्रग रैकेट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2000 करोड़ रुपये की ड्रग तस्करी की है।

पटियाला के एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि दाऊद क ी देखरेख में बहल ने वर्ष 1983-88 तक उसके भाई अनीस के साथ सोने की तस्करी करता रहा।

सोने की तस्करी के मामले में बहल कई बार दाऊद और उसके भाई अनीस से मिला। वर्ष 1988 में दाऊद के साथ गठजोड़ टूटने के बाद भी बहल दाऊद से संबंध बनाए हुए था और दुबई में उसके साथ कई बार मीटिंग भी हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने खुलासा किया कि बहल-दाऊद का गठजोड़ हर महीने 8-10 किग्रा सोने की तस्करी करता था।

बहल ने पूछताछ में पुलिस कोे बताया कि धंधे में अनीस के साथ अनबन और सोना तस्करी में प्राफिट की कमी के कारण बहल ने इस धंधे से खुद को अलग कर लिया।

इसके बाद उसने कारों की खरीद बिक्री का धंधा शुरू कर कालेधन को सफेद बनाने में जुटा रहा। यह धंधा ज्यादा दिन नहीं चला और वर्ष 2000 में बहल ने ड्रग की तस्करी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की तस्करी में अकूत धन इकट्ठा करने के बाद बहल ने ड्रग का काम शुरू किया और काफी मात्रा में एफिड्रिन, स्यूडोफेड्रिन, केटामाइन आदि खरीदने लगा। इन केमिकल की मदद से वह भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग आइस बनाने लगा।

1500 सौ करोड़ के आर्डर धरे रह गए
बहल ने करीब 1500 किग्रा केमिकल खरीद कर हिमाचल और अन्य जगहों पर स्थिति फैक्ट्रियों में आइस बनाई और उसे कनाडा भेजा।

वर्ष 2004 में उसने हैदराबाद से 700 किग्रा स्यूडोफेड्रिन हासिल कर उससे आइस बनाई और उसे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बेचा।

पूछताछ में पता चला है कि बहल के पास नैरोबी के रास्ते अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भेजने के लिए 1500 करोड़ का आर्डर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed