{"_id":"8cfdb3a853637374dcb40961802d57fd","slug":"daughter-s-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे विवाह में बाधा बनती बेटी का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे विवाह में बाधा बनती बेटी का कत्ल
अमर उजाला, मानसा
Updated Fri, 20 Sep 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी बार घर बसाने के सपने ने एक बाप को अपनी ही नाबालिग बेटी का हत्यारा
विज्ञापन
बना दिया। बुढलाडा के गांव गड्दी में एक किसान लखविंदर सिंह पुत्र संतोख ने
अपने पहले विवाह के तलाक के बाद बेटी अमनदीप को अदालत के जरिये पहली पत्नी
से हासिल किया था।
लखविंदर का अपनी पहली पत्नी बेअंत कौर चीमा से वर्ष 2009 में तलाक हो गया था। इसके बाद लखविंदर सिंह ने दूसरा विवाह करवाया, लेकिन फिर भी उसका घर बस न सका। इसके बाद तीसरे विवाह की इच्छा रखने वाले बाप लखविंदर सिंह को जब भी कोई रिश्ता आता या देखने-दिखाने की बात होती तो उसकी एक लड़की होने का जिक्र अक्सर होता। इस कारण कई रिश्ते वापस चले गए। इस तरह के हालातों में लखविंदर सिंह की मां बलजीत कौर पत्नी संतोख सिंह ने लड़की अमनदीप कौर को इसमें बाधा बताया।
इसी कारण बाप लखविंदर सिंह ने अमनदीप कौर (13) का घर में गला घोंटकर उसको मौत के घाट उतार दिया। बुढलाडा पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए लड़की के पिता लखविंदर सिंह और लड़की की दादी बलजीत कौर वासी गड्दी पर कत्ल का मामला दर्ज कर करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी।