फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   dalit woman raped by four men in gurdaspur district

पति की तलाश करने गई विवाहिता से गैंगरेप

Wed, 30 Jan 2013 12:35 PM IST
गुरदासपुर/ब्यूरो
गुरदासपुर/ब्यूरो Updated Wed, 30 Jan 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
dalit woman raped by four men in gurdaspur district

गुरदासपुर जिले में पति की तलाश करने गई एक दलित विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


चौंकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने सोमवार देर शाम थाने में आकर गैंगरेप का मामला दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार, युवती की शादी तीन साल पहले हुई थी। 26 जनवरी को उसका पति देर शाम तक काम से घर नहीं लौटा तो वह तलाश के लिए घर से निकली। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए गांव के ही मनदीप मसीह उर्फ मन्ना, दुर्लब सिंह उर्फ बब्बा उसे जबरन एक खाली पड़े टोए की तरफ ले गए।
विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने हरप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को भी वहां बुला लिया। उन चारों ने देर रात तक युवती से दुष्कर्म किया और रात करीब 2 बजे उसे छोड़ा। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां 28 जनवरी को अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल आई तो उसने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया। पुलिस ने सोमवार देर रात चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


चौंकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए मंगलवार को बटाला के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां से डॉक्टरों ने उसे गुरदासपुर के सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed