फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   criticism, positive, government, katju, amritsar

आलोचनाओं को सकारात्मक ढंग से लें सरकारें : काटजू

Sat, 11 Jan 2014 09:40 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 11 Jan 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
criticism, positive, government, katju, amritsar
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन जस्टिस मारकंडे काटजू ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। मीडिया के साथ बातचीत में काटजू ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब में आकर उन्हें अथाह मानसिक शांति मिली है। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रूपा काटजू भी मौजूद थी।
विज्ञापन




इस दौरान जस्टिस काटजू ने प्रेस की आजादी के संबंध में कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। समाचार पत्रों में की गई आलोचना को सरकारों को सकारात्मक ढंग से लेना चाहिए और अखबारों की ओर से उठाए गए मुद्दों को भी सत्ताधारियों की ओर से गंभीरता से लेते हुए समाज में सुधार और सामाजिक विकास पर जोर देना चाहिए।
विज्ञापन



प्रेस को भी पूरी जिम्मेदारी से लोगों के मामलों को पेश करना चाहिए और लोक हितों को पहल देनी चाहिए। श्री हरमंदिर साहिब पहुंचने पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने जस्टिस काटजू का स्वागत किया और उनके सिरोपा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान जस्टिस काटजू ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और अल्पसंख्यकों को हमेशा ही न्याय दिलवाया। इस अवसर पर उनके साथ प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के कई सदस्य भी मौजूद थे। इसके बाद जस्टिस काटजू ने जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धासुमन भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed