फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   woman murdered after love marriage in Tarn Taran of Punjab

Horror Killing: प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने बीच बाजार बहन को तेजधार हथियारों से काटा... पांच मिनट में तबाह हुए दो परिवार

Sat, 18 Jun 2022 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Jun 2022 11:46 AM IST
सार

तरनतारन की स्नेहा ने तीन माह पहले अपने प्रेमी राजन के साथ विवाह किया था। उसकी मां और भाई इस रिश्ते से खुश नहीं थे। वे लगातार उसे धमकियां दे रहे थे।

विज्ञापन
woman murdered after love marriage in Tarn Taran of Punjab
मृतका स्नेहा। - फोटो : फाइल

विस्तार

तरनतारन के कस्बा पट्टी के वार्ड नंबर-7 में प्रेम विवाह करने वाली युवती को उसके भाइयों ने दातर से काटकर मार डाला। तीन माह पहले युवती ने स्थानीय न्यायालय में अपने प्रेमी के साथ शादी की थी। लड़की का परिवार इस शादी से नाखुश था। इसी नाराजगी में लड़की के सगे और चचेरे भाई ने सरेबाजार ढाई मिनट में दातरों से उसे काट दिया। बीच सड़क पर लड़की पांच मिनट तक तड़पती रही और उसके बाद उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने मृतक स्नेहा के सगे भाई रोहित और चचेरे भाई अमर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, अपराधी फरार हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्नेहा का राजन जोशन के साथ प्रेम-प्रसंग था। दोनों के प्यार से लड़की का परिवार खुश नहीं था। इसके बावजूद दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। तीन माह पहले स्नेहा ने अपने परिजनों से छिपकर स्थानीय अदालत में राजन के साथ शादी कर ली। इसी बात को लेकर स्नेहा के भाई और मां दोनों के खिलाफ रंजिश रखने लगे। 

विज्ञापन

घर से सामान लेने निकली थी बाहर

शुक्रवार रात को स्नेहा घर से बाजार की तरफ कुछ सामान लेने के लिए निकली। पहले से ही घात लगा कर बैठे स्नेहा के भाइयों ने उसे रास्ते में घेर लिया। पहले उन्होंने स्नेहा को थप्पड़ मारे। इसके बाद दातर से उसे काट डाला। पूरी वारदात ढाई मिनट में हुई। वारदात को अंजाम देने के उपरांत दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पांच मिनट तक स्नेहा बीच सड़क पर तड़पती रही, किसी ने उसकी मदद नहीं की। अस्पताल ले जाने से पहले ही स्नेहा ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाने पर संबंधित थाना पुलिस एवं संबंधित डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी के मुताबिक, एक स्पेशल बोर्ड शव का पोस्टमार्टम करेगा। पोस्टमार्टम में स्पष्ट हो जाएगा कि मौत की असल वजह क्या रही है। 

थाना पट्टी के प्रभारी एसएचओ बलविंदर सिंह औलख ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि लड़की का परिवार प्रेम विवाह से खुश नहीं था। इसलिए लड़की को मौत के घाट उतारा गया। इस मामले में लड़की के परिवार के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हत्या करने वाले लड़की के भाई थे। छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे की मदद भी ली जा रही है। 

सदमे में आया राजन का परिवार

तीन माह पहले हुई शादी को लेकर परिवार में इन दोनों से परिवार को कई अपेक्षा थी। स्नेहा के ससुराल परिवार में काफी खुशी थी। परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। हालांकि जान से मारने की धमकियां पहले से ही मिल रही थी। लेकिन राजन और स्नेहा ने खुशियों की वजह से इस बात को हलके में लिया। जैसे ही स्नेहा की हत्या के बारे पति और सास को पता चला तो परिवार में मातम पसर गया। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़की का सारा परिवार फरार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed