Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Woman from Faridkot Shot Dead in Manila Grief Grips Village Ghaniye Wala

Faridkot: मनीला में फरीदकोट की महिला की गोली मारकर हत्या, वसूली के लिए जा रहीं थीं बाजार

Mon, 11 May 2026 11:38 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 11 May 2026 11:38 AM IST
सार

सुखवीर कौर बराड़ अपने पति इकबाल सिंह बराड़ के साथ पिछले कई वर्षों से फिलीपींस में रह रही थीं और वहां फाइनांस कारोबार से जुड़ी हुई थीं। 

विज्ञापन
Woman from Faridkot Shot Dead in Manila Grief Grips Village Ghaniye Wala
सुखवीर काैर बराड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

फरीदकोट के गांव घणिए वाला की रहने वाली सुखवीर कौर बराड़ की फिलीपींस की राजधानी मनीला में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब वह अपने फाइनांस कारोबार की वसूली के सिलसिले में बाजार जा रही थीं। घटना के बाद परिवार और गांव में गहरा शोक है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुखवीर कौर बराड़ अपने पति इकबाल सिंह बराड़ के साथ पिछले कई वर्षों से फिलीपींस में रह रही थीं और वहां फाइनांस कारोबार से जुड़ी हुई थीं। बताया जा रहा है कि इन दिनों इकबाल सिंह अपने पैतृक गांव घणिए वाला आए हुए थे, जबकि कारोबार की जिम्मेदारी सुखवीर कौर संभाल रही थीं। एक दिन पहले रविवार को जब वह वसूली के लिए निकलीं तो रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमला इतना अचानक था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। 
विज्ञापन


सुखवीर कौर के पति इकबाल सिंह तुरंत वापस मनीला के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार के करीबी तरसेम सिंह बराड़ ने बताया कि मृतका का अंतिम संस्कार पार्थिव देह भारत लाए जाने के बाद गांव घणिए वाला में किया जाएगा। इस घटना के बाद गांव घणिए वाला सहित पूरे इलाके में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग परिवार के घर पहुंचकर दुख साझा कर रहे हैं। वहीं विदेशों में रह रहे पंजाबी परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed