{"_id":"61719c4e0c794e1d2763dcb7","slug":"woman-consumes-poison-with-two-daughters-in-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला: दो बेटियों के साथ महिला ने निगला जहर, उपचार के दौरान छोटी बेटी ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपूरथला: दो बेटियों के साथ महिला ने निगला जहर, उपचार के दौरान छोटी बेटी ने दम तोड़ा
Thu, 21 Oct 2021 10:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:31 PM IST
सार
दलजीत कौर का पति इटली में सैटल है और वह बड़ी बेटी राजवीर कौर (13) और छोटी बेटी हरमनप्रीत कौर (6) के साथ कपूरथला में रह रही है।
विज्ञापन
महिला ने दो बेटियों के साथ निगला जहर।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में रेल कोच फैक्टरी के नजदीक बाबा दीप सिंह नगर निवासी एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीली वस्तु निगल ली। पड़ोसियों को जब इस बात का पता चला तो उन्हें आरसीएफ स्थित अस्पताल में दाखिल कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कपूरथला सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान छोटी बेटी की मौत हो गई, जबकि बड़ी बेटी की सेहत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई। महिला की ज्यादा हालत बिगड़ने पर उसे जालंधर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - कैप्टन पर भड़के नवजोत सिद्धू: पुराना वीडियो शेयर कर अमरिंदर को बताया कृषि कानूनों का निर्माता
विज्ञापन
जालंधर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन महिला की पहचान दलजीत कौर (37) पत्नी राजिंदर सिंह, निवासी बाबा दीप सिंह नगर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला का पति इटली में सैटल है और वह बड़ी बेटी राजवीर कौर (13) व छोटी बेटी हरमनप्रीत कौर (6) के साथ यहां रह रही है। गुरुवार सुबह 10 बजे पड़ोसियों को पता चला कि महिला दो बेटियों के साथ घर में बेहोश पड़ी है। इस पर वे उसे आरसीएफ स्थित अस्पताल ले गए, जहां डयूटी डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल रैफर कर दिया।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में बड़ी बेटी राजवीर कौर की दशा में सुधार होने के कारण उसे छुटटी दे दी गई, जबकि छोटी बेटी हरमनप्रीत कौर की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो ड्यूटी डाक्टर ने उसे जालंधर के अस्पताल में रैफर कर दिया, जहां वह जिंदगी व मौत के बीच जूझ रही है।
भुलाणा चौकी प्रभारी पूर्ण चंद ने बताया कि आरसीएफ अस्पताल से सूचना मिलते ही वे पीड़िता के बयान लेने पहुंचे, परंतु डाक्टर ने उसे कपूरथला सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया था। महिला बयान देने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। छोटी बेटी का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।