फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two shopkeepers quarrel with each other in Phagwara, video viral

Punjab: फगवाड़ा में दो दुकानदार आपस में गुत्थमगुथा, वीडियो वायरल, थाना सिटी में केस दर्ज

Sat, 11 Mar 2023 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा, कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 10:05 PM IST
सार

वीडियो में कुछ लोग दोनों दुकानदारों को छुुड़ाने का प्रयास भी करते दिख रहे हैं। इस मामले को लेकर थाना सिटी की फगवाड़ा में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच पड़ताल का दौर शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Two shopkeepers quarrel with each other in Phagwara, video viral
सीसीटीवी में कैद वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फगवाड़ा के सर्राफा बाजार में दो दुकानदारों के आपस में गुत्थमगुथा होकर लड़ने कावीडियो वारयल हुआ है। इस वीडियो में कुछ लोग दोनों दुकानदारों को छुुड़ाने का प्रयास भी करते दिख रहे हैं। इस मामले को लेकर थाना सिटी की फगवाड़ा में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच पड़ताल का दौर शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


थाना सिटी फगवाड़ा के एसएसचओ एसआई अमनदीप नाहर ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में उत्तमजीत सिंह निवासी 205 हरगोबिंद नगर फगवाड़ा ने बताया कि 10 मार्च को शाम करीब 7:15 बजे वह और उसका बेटा जयपाल सिंह जिसे लकवे का अटैक आया है और बीमार रहता है, वह अपनी दुकान के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में उनकी साथ वाली वदुकान वर्मा ज्वैलर्स के लड़के सौरभ वर्मा व विनय वर्मा निवासी सुभाष वर्मा निवासी गेट नं.3 रिजेंसी टाउन फगवाउ़ा उसकी दुकान के बाहर आए और उसके लड़के जयपाल सिंह से बहस करने लगे। दोनों कहने लगे कि तू हमें देखकर घूरता क्यों हैं।


इतने में दोनों भाई उससे गाली-गलौज करने लगे। बहस को देखते हुए वह बाहर आए और अपने बेटे व विनय को कहा कि वह अपनी दुकान में चले जाएं। इतने में विनय तैश में आ गया और हम दोनों से हाथापाई शुरू कर दीऔर थप्पड़ मारते हुए उनकी दुकान के अंदर घुस आए और दोनों भाईयों ने उन्हें जमीन पर लिटाकर खूब लात-घूसे मारे।

इससे उनकी पगड़ी उतर गई। इतने में भीड़ इकट्ठी हो गई और हमें छुड़ाने लगे। उत्तमजीत सिंह ने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने उनकी दाड़ी नोची और पगड़ी उछाली। यहीं नहीं जान से मारने की धमकियां भी दीं। एसएचओ के अनुसार सौरभ वर्मा व विनय वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed