फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two men entered Gurudwara Sahib with shoes in Punjab

Punjab: गिद्दड़बाहा के फकरसर के गुरुद्वारा साहिब में जूते लेकर घुसे दो व्यक्ति, घटना CCTV में कैद

Wed, 08 Feb 2023 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा, मुक्तसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Feb 2023 09:47 PM IST
सार

पंजाब में एक गुरुघर की मर्यादा भंग करने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो पता चला कि देर रात करीब दो बजे दो युवक मुंह बांध कर गुरुद्वारा साहिब की पीछे वाली दीवार फांद कर घुसे और वह जूते लेकर दरबार साहिब में घूमते रहे।

विज्ञापन
Two men entered Gurudwara Sahib with shoes in Punjab
सीसीटीवी में कैद वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर में गिद्दड़बाहा के गांव फकरसर के गुरुद्वारा माता साहिब देवा कौर जी में दो अज्ञात व्यक्ति जूते लेकर घुस गए और गुरुघर की मर्यादा भंग कर बेअदबी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सुबह जब वह गुरुद्वारा साहिब में रोज की तरह गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश करने के लिए आया तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप वाली जगह के आगे रखे फूलों के गुलदस्ते इधर-उधर पड़े दिखे।

विज्ञापन


उसने सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो पता चला कि देर रात करीब दो बजे दो युवक मुंह बांध कर गुरुद्वारा साहिब की पीछे वाली दीवार फांद कर घुसे और वह जूते लेकर दरबार साहिब में घूमते रहे। सीसीटीवी में दिखे कि उक्त युवक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप वाले स्थान के आगे वाली साइड पर रखे फूलों के गुलदस्ते इधर-उधर फेंकने लगे।
विज्ञापन


गोलक का ताला भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उनसे टूटा नहीं। हालांकि उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप व गुटका साहिब जी का कोई नुकसान नहीं किया। इस संबंधी गिद्दड़बाहा की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी जसबीर सिंह पन्नू व थाना प्रभारी राजबीर कौर मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और आरोपियों का पता लगाकर सख्त सजा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed