फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two Children drowned in Canal at Firozpur of Punjab

पंजाब में हादसा: पति से रूठकर घर से बच्चों को लेकर निकली महिला, नहर में गिरने से दो बच्चों की मौत

Sat, 03 Jul 2021 08:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Jul 2021 08:58 PM IST
सार

पति से झगड़े के बाद महिला अपने भाई के साथ बाइक पर अपने तीन बच्चों के साथ घर से गई थी। पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। रात के अंधेरे में वाहन की लाइट आंखों में पड़ने से अनियंत्रित हुई बाइक ने दो बच्चियों को उनकी मां से छीन लिया। 

विज्ञापन
Two Children drowned in Canal at Firozpur of Punjab
नहर में डूबने से दो बच्चियों की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

फिरोजपुर में हलका जीरा के अंतर्गत जीरा-मोगा बाईपास पर शुक्रवार देर रात नहर किनारे जा रही एक बाइक स्लिप होकर नहर में गिर गई। इससे दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि भाई-बहन घायल हो गए। वहीं नहर में गिरे 10 माह के बच्चे को आसपास के लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। 

विज्ञापन


गांव रटोल बेट निवासी बोहड़ सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात उसकी पत्नी 30 वर्षीय मनप्रीत कौर, 10 माह का बेटा गुरवीर, 5 वर्षीय बेटी कोमल व 6 वर्षीय सीरत उसके साले लल्ली के साथ गांव फतेहगढ़ पंजतूर में किसी रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात घर लौटे। इसी दौरान उसकी अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उसका साला अपनी बहन और भांजे-भांजियों को लेकर रात करीब 11 बजे ही बाइक पर बैठाकर फिरोजपुर के लिए रवाना हो गया। 
विज्ञापन


जब वे जीरा-मोगा बाईपास पर पहुंचे तो सामने से आए वाहन की लाइट आंखों में पड़ने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे लल्ली सड़क पर गिर गया जबकि मनप्रीत कौर नहर किनारे अटक गई और तीनों बच्चे नहर में जा गिरे। मनप्रीत का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत नहर में छलांग लगाकर नहर में बह रहे 10 माह के गुरवीर को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन कोमल व सीरत को नहीं बचाया जा सका।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed