Punjab: बठिंडा जेल में मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टरों की पिटाई, गुरदासपुर में भी कैदियों के दो गुट भि
जून 2022 में बठिंडा की मार्डन केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर सारज सिंह सिद्धू उर्फ मिंटू ने इंस्टाग्राम पर पंजाब की विभिन्न जेलों में बंद के दौरान अपनी जेल की तस्वीरें अपलोड की थीं। इसकी भनक लगते ही पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के शार्प शूटरों तक गाड़ी पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले गैंगस्टर सारज मिंटू उर्फ सारज संधू और बॉबी महलोत्रा उर्फ सागर से 30 जुलाई को केंद्रीय जेल में मारपीट की गई। यह मारपीट जेल में ही बंद गैंगस्टर जोगिंदर सिंह व गैंगस्टर पलविंदर सिंह ने की।
बताया जा रहा है कि उक्त दोनों गैंगस्टरों का करीब दस दिन पहले किसी बात को लेकर सारज मिंटू उर्फ सारज संधू और बॉबी महलोत्रा उर्फ सागर से झगड़ा हुआ था। शनिवार को जब जेल में बंदी खोले गए तो चारों गैंगस्टर आमने-सामने हो गए और सारज मिंटू उर्फ सारज संधू और बॉबी महलोत्रा उर्फ सागर से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया।
लड़ाई का पता चलने पर जेल अधिकारियों ने बीच बचाव करते हुए चारों गैंगस्टरों अलग-अलग कर बैरक में बंद कर दिया और मामले की सूचना थाना कैंट पुलिस को दी गई। थाना कैंट पुलिस ने केंद्रीय जेल बठिंडा के सहायक जेल सुपरिटेंडेंट सुरिंदरपाल सिंह की शिकायत पर मारपीट करने वाले गैंगस्टर जोगिंदर सिंह व पलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं उनका पुलिस प्रोडेक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करने की तैयारी पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।
बता दें कि गैंगस्टर सारज मिंटू उर्फ सारज संधू और बॉबी महलोत्रा उर्फ सागर का नाम मूसेवाला हत्याकांड के साथ जुड़ा है। इन दोनों ने गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना से कोरोला गाड़ी लेकर शार्प शूटरों तक पहुंचाई थी। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार उन्हें मूसेवाला हत्याकांड में नामजद किया था। इसके बाद मानसा पुलिस समेत बठिंडा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ भी की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों अदालत में पेश कर केंद्रीय जेल में भेज दिया था।
गैंगस्टर सारज मिंटू ने सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं जेल की तस्वीरें
जून 2022 में बठिंडा की मार्डन केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर सारज सिंह सिद्धू उर्फ मिंटू ने इंस्टाग्राम पर पंजाब की विभिन्न जेलों में बंद के दौरान अपनी जेल की तस्वीरें अपलोड की थीं। इसकी भनक लगते ही पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीआरपीएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से उस जेल की स्पेशल सेल की तलाशी ली, जहां सारज मिंटू बंद था। तलाशी में गैंगस्टर से कुछ भी नहीं मिला था, लेकिन जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कैंट पुलिस ने गैंगस्टर मिंटू के खिलाफ जेल के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था और उसको पुलिस प्रोडेक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ भी की थी।
गुरदासपुर केंद्रीय जेल में हवालातियों के गुटों में झगड़ा
केंद्रीय जेल गुरदासपुर में उस समय स्थिति तनावपूर्ण बन गई, जब जेल में बंद हवालातियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। हालांकि मामले को शांत करवाने पहुंचे सहायक अधीक्षक को भी चोट लगी है। सहायक अधीक्षक सलविंदर सिंह ने बताया कि जेल में बंद एक गुट के हवालाती हरविंदर सिंह, पवन कुमार, मेजर सिंह, तेजपाल सिंह, मनजीत सिंह और करीब 10 अन्य ने मिलकर दूसरे गुट के हवालाती अमरजोत सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरप्रताप सिंह और अन्य 12 हवालातियों के साथ झगड़ा किया। इसके बाद मौजूद गारद की सहायता से स्थिति को कंट्रोल किया और हवालातियों को अलग-अलग किया गया। झगड़े में एक हवालाती घायल हुआ है। हावालाती अमरजोत सिंह को प्राथमिक सहायता देकर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने शिकायत दी है कि हवालातियों ने आपस में लड़ाई झगड़ा कर जेल की प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और जेल नियमों का उल्लंघन किया है।