फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three youths snatched Car at gunpoint in Bathinda police caught them

Bathinda: पिस्तोल की नोक पर छीनी क्रेटा गाड़ी पूर्व पुलिस कर्मी के घर पर खड़ी मिली, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2024 08:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 08:03 AM IST
सार

बठिंडा में मॉडल टाउन एरिया से तीन युवकों ने गन दिखाकर एक व्यक्ति से क्रेटा गाड़ी छीन ली थी और फरार हो गए थे। पुलिस ने वारदात के कुछ ही समय बाद तीनों आरोपियों को कार के साथ पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Three youths snatched Car at gunpoint in Bathinda police caught them
बठिंडा क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा में शुक्रवार देर रात मॉडल टाउन एरिया में तीन युवकों ने एक क्रेटा कार सवार के सिर पर किसी हथियार से वार कर गाड़ी छीन ली और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कार मालिक को अस्पताल पहुंचाया। वारदात के कुछ ही समय बाद पुलिस ने गाड़ी बरामद कर तीन आरोपियों विकास शर्मा पुत्र पूर्व पुलिस कर्मी विजय कुमार, अमन चावला, दीपक शर्मा उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर उनसे 32 बोर का हथियार बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विशाल नगर निवासी एक व्यक्ति अपनी क्रेटा कार से देर रात मॉडल टाउन एरिया में आया था। इसी दौरान तीन युवक आए और उन्होंने गाड़ी की ड्राइवर सीट पर बैठे कार मालिक के सिर पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उससे गाड़ी छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना जैसे ही पीसीआर एवं पुलिस पार्टी को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


इसके बाद कार तलाश करने के लिए सीआईए 2 स्टाफ एवं पीसीआर की पुलिस टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी। गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम के जरिए पुलिस ने कुछ ही समय में कार को पूर्व पुलिस कर्मी के घर लाल सिंह बस्ती से बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने देर रात को ही पूर्व पुलिस कर्मी के बेटे विकास शर्मा, अमन चावला, दीपक शर्मा उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर उनसे 32 बोर का हथियार बरामद कर लिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने पकडे़ गए तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है। 


पीसीआर कर्मियों की रही अहम भूमिका 
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों की इस मामले में अहम भूमिका रही है। पीसीआर कर्मी ही सबसे पहले छीनी हुई गाड़ी तक सीआईए पुलिस की टीम के साथ पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed