फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Three Died in Accident at Rajpura in Punjab 

पंजाब में हादसा: राजपुरा-अंबाला हाईवे पर दो कारों में भिड़ंत, तीन की जान गई, तीन जख्मी

Mon, 16 Aug 2021 06:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Aug 2021 06:22 PM IST
सार

जख्मी मनिंदरपाल सिंह के अनुसार वह अपने दोस्तों के साथ 15 अगस्त को हरियाणा नंबर कार में जा रहा था, इस दौरान गांव चमारू के पास दूसरी लेन से आ रही बलजीत सिंह व नरेश सिंह की कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार करते हुए सामने से उनकी गाड़ी से टकरा गई।

विज्ञापन
Three Died in Accident at Rajpura in Punjab 
राजपुरा में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजपुरा में थाना शंभू इलाके में राजपुरा-अंबाला हाईवे पर गांव चमारू के नजदीक दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा 15 अगस्त को दोपहर के समय हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान बलजीत सिंह व उसके साथी नरेश सिंह निवासी गांव चतरनगर थाना शंभू पटियाला के रूप में हुई है। वहीं दूसरी गाड़ी में सवार जसवीर सिंह निवासी गांव फग्गूआणा थाना कालीया जिला सिरसा हरियाणा की मौत हुई है, जबकि उसके साथ कार में सवार इकबाल सिंह निवासी गांव मंगेआणा थाना सिटी डबवाली, राम निवास निवासी गांव कालुवाला व मनिंदरपाल निवासी सिरसा रोड मंडी डबवाली जिला सिरसा हरियाणा जख्मी हुए हैं। थाना शंभू पुलिस ने मनिंदरपाल सिंह के बयान पर केस दर्ज कर शवों का 16 अगस्त को पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन



डिवाइडर पार कर सामने से आई गाड़ी ने मारी टक्कर
जख्मी मनिंदरपाल सिंह के अनुसार वह अपने दोस्तों के साथ 15 अगस्त को हरियाणा नंबर कार में जा रहा था, इस दौरान गांव चमारू के पास दूसरी लेन से आ रही बलजीत सिंह व नरेश सिंह की कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार करते हुए सामने से उनकी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में जसवीर, बलजीत और नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मनिंदरपाल सिंह को एपी जैन राजपुरा, इकबाल सिंह को राजिंदरा अस्पताल और राम निवास को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। राम निवास की हालत गंभीर बनी हुई है, इस कारण से उसे पीजीआई रेफर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed