{"_id":"60ed3948f6c6dc575f105df1","slug":"three-died-in-accident-at-hoshiarpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में हादसा: दो टिप्परों के बीच फंसी लकड़ी से भरी गाड़ी, तीन युवकों की दर्दनाक मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में हादसा: दो टिप्परों के बीच फंसी लकड़ी से भरी गाड़ी, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Tue, 13 Jul 2021 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, दसूहा/होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, दसूहा/होशियारपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:27 PM IST
सार
हादसा हाजीपुर चौक के पास हुआ। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पंजाब में हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के दसूहा में मंगलवार सुबह करीब तीन बजे हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा हाजीपुर चौक के पास हुआ। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे हाजीपुर चौक में तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई। सभी वाहन पठानकोट से टांडा की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दो टिप्परों के बीच में एक लकड़ी से भरा वाहन चल रहा था, जिसमें तीन युवक सवार थे। अचानक सबसे आगे चल रहे टिप्पर चालक ने ब्रेक लगा दी। स्पीड कम करने के चक्कर में लकड़ी से भरे वाहन के चालक ने भी ब्रेक लगा दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने इस वाहन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
लकड़ी से भरा वाहन दोनों टिप्परों में बुरी तरह से फंस गया। जिस कारण इस वाहन में सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। एक मृतक से मोबाइल बरामद हुआ है जिसके जरिए परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन