{"_id":"646f048dc16c9224ca0d3e63","slug":"purse-snatched-from-teacher-going-home-in-moga-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में स्नेचरों के हौसले बुलंद: घर जा रही महिला अध्यापिका से छीना पर्स, छीनाझपटी में गिरी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा में स्नेचरों के हौसले बुलंद: घर जा रही महिला अध्यापिका से छीना पर्स, छीनाझपटी में गिरी महिला
Thu, 25 May 2023 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 25 May 2023 12:21 PM IST
सार
महिला ने बताया कि स्कूल में छुट्टी के बाद जब वह अपने घर वापस जा रही थी तो पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उसका पर्स छीना और भाग गया। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी का पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना में छीना झपटी और लूटपाट के मामला बढ़ रहे हैं। एक महिला अध्यापिका स्कूल से घर वापस जा रही थी। घर के पास गाड़ी से उतर कर पैदल जाते समय एक बाइक सवार ने पीछे से आकर महिला अध्यापिका का पर्स और टिफिन बैग छीन लिया और फरार हो गया। महिला लुटेरों के पीछे भागी लेकिन लुटेरा भागने में कामयाब रहा। महिला एक निजी स्कूल में अध्यापिका है। इस छीना झपटी में महिला नीचे गिर गई और उसे चोट भी आई। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि स्कूल में छुट्टी के बाद जब वह अपने घर वापस जा रही थी तो पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उसका पर्स छीना और भाग गया। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी का पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल हो गया। जैसे बाइक सवार ने पर्स छीना तो महिला नीचे गिर गई जिससे उसके चोट आई। महिला ने कहा कि उनकी तरफ से पुलिस को जानकारी दे दी गई है और मांग की है कि आरोपी को पकड़ कर सख्त कार्रवाई करें। बाघा पुराना के थाना प्रभारी जसवरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन