फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Violent clash between migrant laborers and farmers in Sultanpur Lodhi market

Punjab: सुल्तानपुर लोधी की मंडी प्रवासी मजदूरों-किसानों में हिंसक झड़प, किया गया पथराव

Sat, 06 Jul 2024 07:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 07:41 PM IST
सार

लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर लगने से दोनों गुट के कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। मक्की की फसल सूखाने को लेकर हुई देरी से विवाद बढ़ गया। घायल किसान-मजदूर सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। झड़प के दौरान एक आढ़ती के ऑफिस के शीशे भी टूटे गए।

विज्ञापन
Punjab: Violent clash between migrant laborers and farmers in Sultanpur Lodhi market
अस्पताल में उपचाराधीन घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला क्षेत्र के सुल्तानपुर लोधी की नई दाना मंडी में एक किसान परिवार और प्रवासी मजदूरों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में किसान परिवार और कुछ प्रवासी मजदूर जख्मी हुए हैं। जिनका सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में इलाज चल रहा है। इस विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विवाद की शुरूआत किसान की मक्की की फसल को सूखाने को लेकर हो रही देरी से हुई। किसान ने मजदूरों से कहा कि उसकी फसल को समय पर सुखाया जाए, क्योंकि आने वाले दिनों में भारी बारिश का अंदेशा है। जिसके चलते उसकी जितनी भी सूखी फसल है, उसे दोबारा ट्राली में लोड कर दिया जाए।
विज्ञापन


आरोप है कि किसान परिवार की मजूदरों व उसके इंचार्ज ने एक न सुनी तो उसने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में गहमागहमी के बाद माहौल गरमा गया। देखते ही देखते इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान परिवार ने आरोप लगाया कि करीब 100 प्रवासी मजदूरों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और कुछ ने उन ईंट-पत्थरों को बरसाना शुरू कर दिए। जिसमें वह जख्मी हो गए। वहीं, इस झड़प के दौरान दोनों पक्ष झगड़ते हुए एक आढ़ती के ऑफिस के पास पहुंच गए।

आढ़ती ने आरोप लगाया कि उसकी दुकान के बाहर ही सरेआम गुंडागर्दी हुई है और उसकी दुकान पर तोड़फोड़ की गई। जिससे उसकी दुकान के ऑफिस के शीशे टूट गए। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उधर, प्रवासी मजदूरों ने कहा कि उनके साथ धक्केशाही हुई है।


उन लोगों ने किसी के साथ मारपीट नहीं की है और न ही किसी की दुकान के शीशे तोड़े हैं। थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरेदव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed