फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Tearing the clothes of the mother of the boy who did love marriage

शर्मनाक: बेटे ने लव मैरिज की तो लड़की पक्ष ने मां के कपड़े फाड़े, नग्न अवस्था में गलियों मे दौड़ाया

Fri, 05 Apr 2024 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 05 Apr 2024 11:18 PM IST
सार

लव मैरिज से खफा लड़की के परिजनों ने लड़के की मां को नग्न कर गलियों में दौड़ाया है। घटना पंजाब के तरनतारन जिले के क्षेत्र की है। 

विज्ञापन
Punjab: Tearing the clothes of the mother of the boy who did love marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के तरनतारन से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक लड़के की लव मैरिज का खामियाजा उसकी मां को भुगतना पड़ा। जिले के अंतर्गत आते कस्बा की रहने वाली एक लड़की के साथ लव मैरिज करने वाले लड़के की मां को बिना कपड़ों के गलियों में दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को नामजद कर कुल 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एक महिला ने थाना वल्टोहा की पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की लड़की के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसी रंजिश के तहत 31 मार्च की शाम करीब 6 बजे पांच आरोपियों ने उसके घर के बाहर आकर चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब वह अपने घर के बाहर पहुंची तो मौके पर उक्त लोगों ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की बात करते हुए उसके गले में हाथ डाल दिया और उसकी शर्ट फाड़ कर उसे नग्न कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच वह मदद के लिए चिल्लाई, जिसके बाद उसका पति बाहर आया और अन्य लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान उक्त आरोपी ने उसके नग्न शरीर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी देते हुए डीएसपी भिखीविंड प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में बयान के मुताबिक आरोपी लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरनतारन में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना ने काफी तूल पकड़ लिया है। दरअसल तरनतारन के एक गांव में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना पर महिला आयोग ने रिपोर्ट मांगी है। पंजाब महिला आयोग ने तरनतारन में हुई शर्मनाक घटना पर नोटिस लिया है तथा उक्त घटना संबंधी पुलिस द्वारा क्या एक्शन लिया गया है, संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed