{"_id":"614c28798ebc3efb7f6651a1","slug":"punjab-police-arrested-three-terrorists-with-arms-and-explosives-from-tarantaran-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस को सफलता: तरनतारन से तीन आतंकी गिरफ्तार, उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस को सफलता: तरनतारन से तीन आतंकी गिरफ्तार, उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए
Thu, 23 Sep 2021 01:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:21 PM IST
सार
तीनों आतंकी पंजाब के ही मोगा जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान कुलविंदर सिंह निवासी गांव रौली, कमलप्रीत सिंह मान निवासी वार्ड छह मोगा, कंवर पाल सिंह निवासी गोविंद बस्ती के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले से तीन आतंकियों को हथियार और विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आतंकी बड़ी वारदात कर पंजाब को दहलाने की फिराक में थे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
तीनों आतंकी पंजाब के ही मोगा जिले के रहने वाले
जानकारी के अनुसार ये तीनों आतंकी पंजाब के ही मोगा जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान कुलविंदर सिंह निवासी गांव रौली, कमलप्रीत सिंह मान निवासी वार्ड छह मोगा, कंवर पाल सिंह निवासी गोविंद बस्ती के तौर पर हुई है। तरनतारन के एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि रात को थाना भिखीविंड के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भट्टी अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। जिले के गांव भगवानपुरा के पास नाके दौरान पुलिस टीम ने संदेह होने पर एक कार को रोका। इसमें तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - कुर्सी से हटे कैप्टन का खौफ बरकरार: बसों और दफ्तरों से पुराने सीएम के पोस्टर हटाने में लगी चन्नी सरकार, करीबियों पर भी वार
विज्ञापन
तलाशी लेने के बाद हथियार व विस्फोटक बरामद
एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि कार और उसमें सवार लोगों की तलाशी लेने के बाद हथियार व विस्फोटक बरामद हुए। तलाशी के दौरान एक पिस्टल 9 एमएम, 11 कारतूस, एक विदेशी हथगोला और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि तीनों आतंकियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ में आतंकियों ने बड़ी वारदात करने की साजिश का खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें - पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल जारी: विनी महाजन की जगह आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी बने नए मुख्य सचिव
एसएसपी घुम्मण ने बताया कि तीनों आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनके ठिकानों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है। गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में पता लगाने की कोशिश हो रही है कि उनको हथियार व विस्फोटक कहां से मिले।