{"_id":"6235bedf284d20063b51e615","slug":"punjab-police-arrested-four-accused-in-murder-case-of-kabaddi-player-sandeep-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस को सफलता: कबड्डी खिलाड़ी संदीप की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, वजह भी आई सामने ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस को सफलता: कबड्डी खिलाड़ी संदीप की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, वजह भी आई सामने
Sat, 19 Mar 2022 05:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Mar 2022 05:00 PM IST
सार
पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने बताया कि स्नोवर ढिल्लों ने नेशनल कबड्डी फेडरेशन ऑफ ओंटारियो का गठन किया था और विभिन्न खिलाड़ियों को अपने फेडरेशन में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह हत्याकांड
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह के कत्ल में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 14 मार्च को शाम 6 बजे के करीब जालंधर के गांव मल्ल्लियां में चल रहे कबड्डी मैच के दौरान पांच अज्ञात हमलावरों ने नामवर कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह उर्फ संदीप नंगल अंबिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
शनिवार को गिरफ्तार किए व्यक्तियों की पहचान फतेह सिंह उर्फ युवराज निवासी संगरूर, कौशल चौधरी निवासी नाहरपुर रुपा, गुरुग्राम, हरियाणा के गांव महेशपुर पलवां के अमित डागर, सिमरनजीत सिंह उर्फ जुझार सिंह उर्फ गैंगस्टर निवासी गांव माधोपुर पीलीभीत के तौर पर हुई है। यह चारों हिस्ट्रीशीटर हैं और 20 से अधिक अपराधिक मामलों, जिनमें ज्यादातर कत्ल और गैर इरादतन कत्ल केस शामिल हैं, में वांछित हैं। सभी को अलग-अलग जेलों से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन मुख्य साजिशकर्ताओं को भी नामजद किया है। इनमें सनोवर ढिल्लों (अमृतसर का निवासी है और आजकल ब्रैंपटन (ओंटारियो) कनाडा में रहता है) शामिल है जो कैनेडियन सैथ टीवी और रेडियो शो का निर्माता और निर्देशक है। इसके अलावा सुखविन्दर सिंह उर्फ सुखा दुनेके उर्फ सुख सिंह मूल निवासी गांव दुनेके (मोगा) फिलहाल निवासी कनाडा समेत जगजीत सिंह उर्फ गांधी निवासी डेहलों लुधियाना (मौजूदा समय में मलयेशिया में रह रहा है) को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
डीजीपी वीके भावरा ने शनिवार को बताया कि पूरी बारीकी से जांच और सूचना के आधार पर जालंधर ग्रामीण पुलिस फतेह सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। डीजीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान फतेह सिंह ने खुलासा किया कि सनोवर ढिल्लों ने नेशनल कबड्डी फैडरेशन ऑफ ओन्टारियो का गठन किया था और अलग-अलग खिलाड़ियों को अपनी फैडरेशन में शामिल करने के लिए कोशिश कर रहा था। फतेह ने बताया कि ज्यादातर नामवर खिलाड़ी मृतक संदीप द्वारा चलाए जा रहे मेजर लीग कबड्डी से जुड़े हुए थे, जो सनोवर की फेडरेशन के लिए असफलता साबित हो रही थी। फतेह ने कबूला कि उसने भी कुछ खिलाड़ियों पर सनोवर फेडरेशन में शामिल होने के लिए दबाव डाला था।
एसएसपी जालंधर (ग्रामीण) सतीन्द्र सिंह ने बताया कि फतेह ने कबूला है कि सनोवर की हिदायतों पर उसने अमित डागर, कौशल चौधरी, जगजीत सिंह, लक्की पट्यिल और सुखा दुनेके साथ मिलकर संदीप को मौत के घाट उतारने के लिए शूटरों का प्रबंध किया था।