फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Murder of wife and sister-in-law in Muktsar

Punjab: मुक्तसर में चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी और साली की हत्या, लाठी से सिर पर वार कर की वारदात

Sun, 22 Oct 2023 08:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा, मुक्तसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 08:50 PM IST
सार

सूचना मिलने पर थाना कोटभाई की प्रभारी हरप्रीत कौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिए। 

विज्ञापन
Punjab: Murder of wife and sister-in-law in Muktsar
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर के एक गांव में चरित्र पर संदेह के चलते एक व्यक्ति ने रविवार को लाठी से सिर पर वार करके पत्नी और साली की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर थाना कोटभाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों में एक की उम्र 35 व दूसरी की उम्र 19 वर्ष थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब आठ साल पहले आरोपी की शादी हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं। आरापी की साली भी इनके पास गांव में ही पढ़ाई कर रही थी। आरोपी मजदूरी का काम करता है। जिसे अपनी पत्नी व साली के चरित्र पर संदेह था।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में जानकारी मिली है कि रविवार की दोपहर वह काम से अपने घर पर आया तो देखा कि उसकी पत्नी व साली अलग-अलग कमरों में किसी से फोन पर बात कर रही थीं। जिसके बाद उसने तैश में आकर लाठी उठाई और बेड पर बैठी साली के सिर पर जोरदार तरीके से वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पत्नी के सिर पर वार कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed